न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिना इस शो से कर रही हैं टीवी पर वापसी, सलमान ने बर्थडे से एक दिन पहले फैंस को दिया यह गिफ्ट

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान ने इस साल जून में फैंस को पहली बार बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज पर है। तब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Dec 2024 8:41:49

2 News : हिना इस शो से कर रही हैं टीवी पर वापसी, सलमान ने बर्थडे से एक दिन पहले फैंस को दिया यह गिफ्ट

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान ने इस साल जून में फैंस को पहली बार बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज पर है। तब से ही वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद की हेल्थ को लेकर लगातार अपडेट दे रही हैं। हिना पूरी जिंदादिली के साथ इस जानलेवा बीमारी का मुकाबला कर रही हैं। पिछले दिनों हिना ने एक रैम्प वॉक में हिस्सा लिया था। बाद में वह विदेश दौरे पर एक समुद्र में तैरती नजर आई थीं। उनके ये सुखद पल देख उन्हें चाहने वालों के लिए काफी राहत भरे रहे।

इस बीच हिना के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। हिना जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिना टीवी शो ‘गृहलक्ष्मी’ में नजर आएंगी। यह टीवी शो एपिक ऑन चैनल पर स्ट्रीम होगा। इसमें हिना के साथ चंकी पांडे, राहुल देव और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी नजर आएंगे। ‘गृहलक्ष्मी’ परिवर्तन और सर्वाइवल की कहानी को दिखाने वाला ड्रामा होगा। इस शो में हिना का किरदार क्या रहने वाला है अभी तक इस बात की कोई भी जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल शो की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

पिछली बार हिना पंजाबी फिल्म 'शिंदा शिंदा नहीं पापा' में नजर आई थीं। हिना कुछ दिनों पहले ‘बिग बॉस 18’ के मंच पर भी दिखी थीं। तब सलमान खान ने भी उनका हौसला बढ़ाया था। हिना पूर्व में ‘बिग बॉस 11’ की काफी लोकप्रिय कंटेस्टेंट रही हैं। हिना ने बुधवार (25 दिसंबर) को एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह रेगिस्तान की रेत पर शॉल ओढकर और अपने सिर पर सर्दी वाली टोपी पहनकर बैठी हैं। इतना ही नहीं वो अपनी आवाज में 'बड़े अच्छे लगते हैं' गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। हिना ने कैप्शन में लिखा, “और तुम, मैजिक इन द मैजिक लाइट...जस्स्स्सट...प्लीज मेरे लिरिक्स के लिए माफी।”

सलमान खान का ‘सिकंदर’ मूवी से फर्स्ट लुक हुआ आउट

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। अब इस फिल्म से सलमान का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। आज गुरुवार (26 दिसंबर) की शाम सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए अपना फर्स्ट लुक शेयर कर दिया। अपने 59वें बर्थडे से एक दिन पहले ही सलमान ने अपने चाहने वालों को ये बड़ा तोहफा दे दिया। इस पोस्टर में सलमान का तगड़ा अवतार लग रहा है।

सलमान सूट-बूट पहने हाथ में भाला लिए नजर आ रहे हैं। उनका पूरा चेहरा नहीं दिखाया गया है। वे साइड पोज दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि जन्मदिन के मौके पर ‘भाईजान’ इससे भी बड़ा तोहफा देने वाले हैं। शुक्रवार को इस फिल्म का टीजर रिलीज होगा। सलमान ने खुद इसकी जानकारी दी है। 27 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे इसका टीजर रिलीज होगा। इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर एआर मुरुगदास हैं।

फिल्म में सलमान के अपोजिट ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं। ‘सिकंदर’ अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान बुधवार को रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ में कैमियो करते नजर आए। वैसे सलमान की लीड एक्टर के रूप में पिछली फिल्म साल 2023 की दिवाली पर रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा