न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमीषा ने बिजनेसमैन के साथ शेयर की फोटो, फैंस लगा रहे अटकलें, वेदांग के साथ नाम जुड़ने पर बोलीं खुशी

एक्ट्रेस अमीषा पटेल (49) के खाते में कई सुपरहिट मूवी हैं। पिछले साल अमीषा ने लंबे समय बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी की। उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Nov 2024 7:16:37

2 News : अमीषा ने बिजनेसमैन के साथ शेयर की फोटो, फैंस लगा रहे अटकलें, वेदांग के साथ नाम जुड़ने पर बोलीं खुशी

एक्ट्रेस अमीषा पटेल (49) के खाते में कई सुपरहिट मूवी हैं। पिछले साल अमीषा ने लंबे समय बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी की। उनकी फिल्म ‘गदर 2’ ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। इसमें अमीषा के किरदार ‘सकीना’ की भी खूब तारीफ हुई। फिलहाल अमीषा उनकी फिल्म के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वह चोरी-छिपे करोड़पति बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। अमीषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें बिजनेसमैन निरवान बिड़ला के साथ कोजी होते देखा जा सकता है।

यह फोटो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। लोग अटकलें लगा लगा रहे हैं कि अमीषा को किसी खास का प्यार मिल गया है। अमीषा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्हें बिड़ला के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। अमीषा ने कैप्शन में लिखा, “दुबई..मेरे डियर फ्रेंड @nirvaanbirla के साथ शानदार शाम।” इसके साथ मनीषा ने कई रेड हार्ट भी ड्रॉप किए हैं। यूजर्स इस पर प्यारी-प्यारी रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें अमीषा से करीब 19 साल छोटे निरवान, यशोवर्धन और अवंती बिड़ला के बेटे हैं। निरवान बिजनेसमैन और सिंगर होने के साथ बिरला ओपन माइंड्स और बिरला ब्रेनियास्स के फाउंडर भी हैं। अमीषा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अभी उनके अगले प्रोजेक्ट की कोई सूचना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने ‘गदर 3’ बनाने का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में फैंस को ‘तारा सिंह’ और ‘सकीना’ की जोड़ी दोबारा देखने को मिल सकती है।

खुशी कपूर और वेदांग रैना ने ‘द आर्चीज’ मूवी के साथ किया था बॉलीवुड में डेब्यू

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और एक्टर वेदांग रैना ने पिछले साल के अंत में ‘द आर्चीज’ फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। तब से दोनों का नाम साथ जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब एक इंटरव्यू में खुशी ने साफ किया कि वह निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना चाहती हैं।

खुशी ने हार्पर बाजार इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि यह मेरे लिए निश्चित रूप से नया है, लेकिन इसमें ऐसा कुछ नहीं है जिसके बारे में मुझे पहले बहुत सोचना पड़ा हो। मैं चाहती हूं कि मेरा काम पर फोकस बना रहे। मैं समझती हूं कि जब आप लोगों की नजरों में होते हैं तो एक निश्चित उत्सुकता लोगों के मन में होती है। लेकिन मुझे लगता है कि अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना चाहिए और अपने काम को प्राथमिकता देनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों खुशी और वेदांग की वेकेशन से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं।

हालांकि दोनों साथ नजर नहीं आए, लेकिन फोटो के बैकग्राउंड में समानता दिखाई देने के बाद लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि वे रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। इसके अलावा इसी महीने खुशी के 24वें जन्मदिन पर वेदांग भी साथ थे। खुशी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वह आमिर खान के बेटे जुनैद के साथ एक मूवी में दिखेंगी। दूसरी ओर, वेदांग पिछले महीने रिलीज हुई ‘जिगरा’ में आलिया भट्ट के साथ थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री