न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमाल ने अनु मलिक पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को माना सही! कहा-मां करती हैं भाई अरमान के साथ मेरी तुलना

दिवंगत सरदार मलिक मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर थे। उनके बेटे अनु और डब्बू मलिक भी फिल्म इंडस्ट्री में हैं। अनु ने भी म्यूजिक डायरेक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Jul 2025 11:33:20

अमाल ने अनु मलिक पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को माना सही! कहा-मां करती हैं भाई अरमान के साथ मेरी तुलना

दिवंगत सरदार मलिक मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर थे। उनके बेटे अनु और डब्बू मलिक भी फिल्म इंडस्ट्री में हैं। अनु ने भी म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर के रूप में खूब नाम कमाया है। इस बीच डब्बू के बेटे संगीतकार व सिंगर अमाल मलिक (35) ने ताऊ अनु मलिक पर कई आरोप लगाए हैं। अमाल ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में ने कहा कि जब अनु और डब्बू मलिक मिलते हैं तो दोनों पागल भाइयों जैसे लगते हैं। लेकिन प्रोफेशनल लेवल पर अनु हमेशा कॉम्पिटीटिव रहे हैं। वो ये साबित करना चाहते थे कि हमारे म्यूजिक फैमिली में वही सबसे बेहतर हैं। कई बार मेरे डैड को जब कोई फिल्म मिलती थी, तो वो प्रोड्यूसर्स से जाकर कम पैसों में या फ्री में काम करने की बात कहते थे और फिल्में छीन लेते थे।

महेश भट्ट ने फिल्म 'मर्डर' की म्यूजिक डील मेरे पिता के साथ फाइनल कर ही रहे थे लेकिन अनु ने चालाकी से वो भी अपने नाम कर ली। मेरे पिता ने 32 साल की उम्र से लेकर 45 साल की उम्र तक डिप्रेशन झेला है। उन्होंने अपने बचपन में पिता को डिप्रेशन में देखा है। वो हमेशा से अपने काम से जवाब देना चाहते थे। और आज दे रहे हैं। मेरे पिता ने 70 से ज्यादा फिल्में कीं हैं लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली।

अनु मेरे करिअर में भी दखल देते हैं। जब भी मैं किसी प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट करता हूं, वो बीच में कूद जाते हैं। कॉम्पिटीशन आज भी है, लेकिन कम से कम मुझे देखकर वो कहते हैं कि मैंने अच्छा काम किया है। अमाल ने अनु पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कहा कि जब मीटू मूवमेंट में उनका नाम आया, मैंने कोई स्टैंड नहीं लिया। क्योंकि मैं उन्हें कभी परिवार का हिस्सा मानता ही नहीं हूं। मैं शर्मिंदा था। अगर 5 लोग किसी एक के खिलाफ बोल रहे हैं, तो कुछ तो सच होगा।

amaal malik,music director amaal malik,singer amaal malik,armaan malik,anu malik,dabbu malik,amaal armaan

अमाल मलिक बोले, अरमान के साथ बार-बार तुलना से बिगड़ी मेंटल हेल्थ

अमाल ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर परिवार से रिश्ते-नाते तोड़ने और डिप्रेशन से जूझने को लेकर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर की। हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी। अब अमाल ने इसके पीछे की वजह बताई है। अमाल ने कहा कि मैं परिवार और इंडस्ट्री की उम्मीदों का बोझ उठाते-उठाते थक गया था। मैं शांति ढूंढ रहा था जो मुझे नहीं मिल रही थी क्योंकि मेरे ऊपर लगातार और अच्छा करने का दबाव था। मेरी छोटे भाई अरमान से कभी कोई लड़ाई नहीं थी लेकिन माता-पिता हम दोनों को कंपेयर करते थे जिससे चीजें खराब हुईं।

खास तौर पर मां कंपेरिजन ज्यादा करती थीं और मुझसे बार-बार अरमान की तरह फैसले लेने के लिए फोर्स करती थीं ताकि मुझे भी उस जैसा स्टारडम मिल सके। मां कॉर्पोरेट लॉ के बैकग्राउंड से आती हैं जबकि मैं एक बागी कलाकार हूं। वो चाहती थीं कि अमाल एक ढांचे में ढल जाएं लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके। मैं और अरमान अलग-अलग व्यक्तित्व के लोग हैं और अलग-अलग संगीत बनाते हैं।

कंपेरिजन का असर दोनों भाइयों पर पड़ा। एक बार मां ने मुझसे पूछा था कि मैं एक शो के लिए इतने कम पैसे क्यों ले रहा हूं जबकि अरमान काफी ज्यादा फीस ले रहा था। दोनों भाइयों को एक जैसा स्टारडम मिलना मुमकिन नहीं है। इससे मेरी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ रहा था और तभी मैंने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच में लाइन खींचने का फैसला किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी