न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जम्मू में हैं अली गोनी के माता-पिता, सेना को बोला शुक्रिया, एल्विश यादव ने लोगों से की यह अपील

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें वहां घूमने गए 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। भारत ने 7 मई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 May 2025 2:38:12

2 News : जम्मू में हैं अली गोनी के माता-पिता, सेना को बोला शुक्रिया, एल्विश यादव ने लोगों से की यह अपील

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें वहां घूमने गए 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से इस हमले का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान के सैकड़ों आतंकियों को ढेर कर दिया। हमारी सेना अभी तक पड़ोसी देश को मजा चखा रही है। इस बीच टीवी एक्टर अली गोनी ने सोशल मीडिया पर भारतीय वायुसेना को शुक्रिया अदा किया है क्योंकि वो जम्मू से ताल्लुक रखते हैं। अली फिलहाल देश से बाहर शूटिंग में बिजी हैं।

अली ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और जम्मू में उनकी स्थिति बयां की। अली ने लिखा, “नींद उड़ चुकी है और टूट चुका हूं, क्योंकि मैं भारत से बाहर फंसा हुआ हूं। मेरा परिवार जम्मू में हमले को झेल रहा है। मेरा पूरा परिवार, बच्चे और माता-पिता ने बीती रात ड्रोन्स और बाकी चीजों का डर झेला। लेकिन अभी भी कुछ लोग अपने घर पर आराम से बैठकर इस युद्ध की घड़ी का महिमामंडन कर रहे हैं। ये उन लोगों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है जो बॉर्डर के पास हैं। हमारे आईएएफ और भारतीय सेना का शुक्रिया, सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”

अली ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) हैंडल पर भी पोस्ट शेयर की। अली ने लिखा, “मैं भारत से बाहर शूटिंग कर रहा हूं और मेरा परिवार जम्मू में है। मैं यहां बहुत परेशान था, भगवान का शुक्र है कि हर कोई सुरक्षित है, हमारे IAF को शुक्रिया।” अली ने इसके साथ ही अपने परिवार की सेफ्टी के बारे में बताते हुए जम्मू में रह रहे लोगों और उनके परिवार के लोगों के लिए प्रार्थना करने को भी कहा है। अली ने पहलगाम हमले के बाद भी जम्मू कश्मीर की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। अली इन दिनों कलर्स टीवी के कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रहे हैं।

एल्विश ने वीडियो शेयर कर की गुजारिश, बॉर्डर पर रहने वालों को अपने पास बुला लें रिश्तेदार

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच गुरुवार रात ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए एल्विश ने लोगों से गुजारिश की कि अपनों के साथ टच में रहा जाए। एल्विश ने कहा, “जैसा आप लोगों को पता होगा हमारे देश में क्या चल रहा है, जंग शुरू हो चुकी है। आप न्यूज देख रहे होंगे कि जम्मू में अटैक हुआ है, राजस्थान में अटैक हुआ, पठानकोट में अटैक हुआ और भी कई शहर हैं जहां अटैक हुआ।

मेरी गुजारिश है सभी लोगों के जिन-जिन के लोग उन स्टेट्स में हैं तो प्लीज उनके टच में रहो और हो सके तो उन्हें अपने पास बुला लो। जितना बॉर्डर से दूर रहेंगे उतना बेहतर रहेगा। आपके इलाके में जो भी मॉक ड्रिल्स हो रहे हैं उसे ध्यान से कीजिए। जय हिंद।” एल्विश ने कैप्शन में लिखा, “जितना हो सके इसे शेयर कर दो।”

टीवी शो 'लॉफ्टर शेफ्स 2' के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा ने भी अपने एक्स पर लिखा, “मेरे होमटाउन (जालंधर) में कुछ आतिशबाजी हुई। धमाके देखे गए, लेकिन हम उससे ज्यादा मजबूत हैं…हम सभी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं…हम पहलगाम आतंकवादी हमले के शहीदों के साथ खड़े हैं, हम भारत के साथ खड़े हैं! हम न्याय के साथ खड़े हैं..जय हिंद!!”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ