न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अली गोनी को मुस्लिम होने की वजह से मुंबई में घर ढूंढ़ने में आई मुश्किल, राखी सावंत के लिए कही यह बात

एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। दोनों सबसे पहले सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 May 2025 12:54:42

2 News : अली गोनी को मुस्लिम होने की वजह से मुंबई में घर ढूंढ़ने में आई मुश्किल, राखी सावंत के लिए कही यह बात

एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। दोनों सबसे पहले सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में दिखे थे। घर के अंदर उनमें गहरी दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। अब दोनों मुंबई में एक साथ रहने लगे हैं। हालांकि घर की तलाश का उनका सफर आसान नहीं रहा। अली ने इनकंट्रोवर्शियल पॉडकास्ट पर बात करते हुए बताया कि कैसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा होने के बावजूद उन्हें बार-बार मकान मालिकों ने ठुकरा दिया था।

अली ने कहा कि कश्मीरी होने के कारण मुझे इंडस्ट्री में कभी भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि घर की तलाश के दौरान मुझे इसका बहुत सामना करना पड़ा और आज भी होता है। जैस्मीन और मैं एक घर की तलाश कर रहे थे, लेकिन कई लोगों ने हमें यह कहते हुए मना कर दिया, ‘हम मुसलमानों को घर नहीं देते।’ उनमें से ज्यादातर बुजुर्ग लोग थे जबकि शोबिज ने मुझे बड़े पैमाने पर अपनाया है। घर खोजना यहां एक कड़वी सच्चाई थी जिसका हमें सामना करना पड़ा। बढ़ती सफलता के बावजूद कुछ सामाजिक बाधाएं अभी भी बनी हुई हैं।

‘ये है मोहब्बतें’ फेम अली ने इंडस्ट्री में अपने सफर और युवा अभिनेताओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी विचार किया। अली ने कहा कि संघर्ष तो है ही। यह हर जगह है, लेकिन शोबिज में हमें बहुत निराशा होती है। ऑडिशन प्रोसेस से लेकर शो में कास्टिंग तक हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आजकल सोशल मीडिया की वजह से लोग रील बनाकर मशहूर हो जाते हैं। कभी-कभी हमें खुद पर शक होता था जब कास्टिंग डायरेक्टर कुछ अस्पष्ट कारणों का हवाला देकर हमें प्रोजेक्ट में कास्ट करने से मना कर देते थे।

युवा अभिनेताओं को नहीं पता कि ऑडिशन क्या होता है। मुझे इंडस्ट्री के लोगों से समर्थन मिला। खासकर, एकता कपूर ने मुझे बालाजी के हरसंभव शो में रखा है। संघर्ष कभी खत्म नहीं होने वाला है। बता दें अली इन दिनों कलर्स टीवी के कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रहे हैं। वे इसके पहले सीजन में भी थे जहां उनकी जोड़ी राहुल वैद्य के साथ बनी थी।

aly goni,actor aly goni,aly goni mumbai,jasmin bhasin,aly jasmin,actress jasmin bhasin,aly goni kashmiri muslim,rakhi sawant,bigg boss 14

अली गोनी ने कहा, असल जिंदगी में राखी एक दयालु और मिलनसार व्यक्ति हैं लेकिन…

इस दौरान अली से जब पूछा गया कि ‘बिग बॉस’ का कोई ऐसा कंटेस्टेंट बताए जो कैमरे के आगे फेक है। अली ने सवाल का जवाब देते हुए राखी सावंत का नाम लिया। अली ने कहा कि वैसे राखी बहुत अच्छी हैं। असल जिंदगी में राखी एक दयालु और मिलनसार व्यक्ति हैं लेकिन कभी-कभी वो कैमरे में खुद को अलग दिखाती हैं। हालांकि मुझे नहीं पता वो ऐसा क्यूं करती हैं लेकिन वो बहुत अच्छी इंसान है।

मैं राखी को देख खुद से कहता था कि मैं इतना बुरा क्यूं हूं? राखी बहुत मजेदार इंसान है जिसके साथ आप बुरे वक्त बैठ सकते हो और बोर भी नहीं होंगे। लेकिन जैसे ही कैमरा चालू होता है, वह कोई और बन जाती है। बता दें ‘BB 14’ में अली और राखी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए थे। दोनों इस सीजन के फाइनलिस्ट भी रहे। राखी और अली की लड़ाई काफी चर्चा में रही थी। इसी के साथ सीजन 14 की विनर एक्ट्रेस रुबिना दिलैक थीं। रुबिना भी इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी