न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जमानत मिलने का बाद भी अल्लू अर्जून को जेल में क्यों काटनी पड़ी रात, जानिए कैसे बीता समय?

अल्लू अर्जुन रातभर काफी बेचैन दिखे। उन्हें जेल मैनुअल के अनुसार रात का खाना और एक सामान्य बैरक में सोने की व्यवस्था दी गई थी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 14 Dec 2024 8:44:53

जमानत मिलने का बाद भी अल्लू अर्जून को जेल में क्यों काटनी पड़ी रात, जानिए कैसे बीता समय?

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में गिरफ्तारी के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि, हाईकोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई, लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं की देरी के चलते उन्हें जेल में एक रात बितानी पड़ी। गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन को कड़ी सुरक्षा के बीच चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया। उसी दिन स्थानीय अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभिनेता की टीम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बेल की अपील की। शाम को हाईकोर्ट ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर चार हफ्तों की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। हालांकि, जमानत आदेश की कॉपी देर रात तक जेल प्रशासन को नहीं मिल पाई, जिससे उनकी रिहाई शुक्रवार को संभव नहीं हो सकी। इसके चलते उन्हें जेल में रात गुजारनी पड़ी। शनिवार सुबह जमानत प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। जेल के बाहर फैंस और मीडिया का जमावड़ा लगा रहा, जहां अभिनेता का स्वागत किया गया।

जेल में अल्लू अर्जुन की पहली रात

जेल सूत्रों के मुताबिक, अल्लू अर्जुन रातभर काफी बेचैन दिखे। उन्हें जेल मैनुअल के अनुसार रात का खाना और एक सामान्य बैरक में सोने की व्यवस्था दी गई थी। लेकिन अभिनेता ने न तो खाना ठीक से खाया और न ही सो पाए। रात के समय उन्हें अपने बैरक में टहलते और कभी-कभी करवटें बदलते हुए देखा गया। वह कई बार जेल के स्टाफ से अपनी रिहाई को लेकर जानकारी मांगते रहे। उनके हावभाव से साफ झलक रहा था कि वह जेल से बाहर निकलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

मृतका के पति का बयान

रेवती के पति भास्कर ने कहा कि उन्हें अभिनेता से कोई शिकायत नहीं है और वह दर्ज किया गया मामला वापस लेने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, "अल्लू अर्जुन का थिएटर में पहुंचना गलत नहीं था। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन इसके लिए अभिनेता को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।"

क्या है पूरा मामला?

4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ का प्रीमियर हुआ, जहां अभिनेता की झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई, जिसमें 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई और उनका 8 वर्षीय बेटा घायल हो गया। मृतका के पति ने अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हैदराबाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (आईपीसी) की धाराओं 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को उनके जुबली हिल्स स्थित घर से गिरफ्तार किया।

हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी 2025 को निर्धारित की है। अदालत ने अभिनेता को जांच में पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत