न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अल्लू के बेटे ने पिता की तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट, ‘रामू’ ने इसलिए सही बताई ‘पुष्पा 2’ की महंगी टिकट

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ आज गुरुवार (5 दिसंबर) को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Dec 2024 1:26:50

2 News : अल्लू के बेटे ने पिता की तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट, ‘रामू’ ने इसलिए सही बताई ‘पुष्पा 2’ की महंगी टिकट

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ आज गुरुवार (5 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसका पिछला पार्ट ‘पुष्पा : द राइज’ तीन साल पहले रिलीज हुआ था और यह मूवी सुपरहिट रही। इस बीच अल्लू के 10 साल के बेटे अयान ने अपने पिता के लिए बहुत प्यारा नोट लिखा है। यह काफी इमोशनल है और इसे अल्लू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

अयान ने नोट में लिखा है, “डियर पापा, मैं इस नोट को लिख रहा हूं, आपको यह बताने के लिए कि मैं कितना प्राउड फील कर रहा हूं। आपकी सक्सेस हार्ड वर्क, पैशन और डेडिकेशन के लिए। जब मैं आपको नंबर 1 पर देखता हूं तो लगता है मैं दुनिया में टॉप पर हूं। आज स्पेशल डे है क्योंकि आज ग्रेट एक्टर की फिल्म आ रही है। मैं समझता हूं अभी आपके अंदर मिक्स इमोशंस हैं। लेकिन मैं आपको बता दूं कि पुष्पा सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि एक्टिंग को लेकर जो आपका पैशन और लव है उसका रिफ्लेक्शन है।

मैं आपको और आपके प्यार को बेस्ट ऑफ लक कहना चाहता हूं। रिजल्ट जो भी आए, आप हमेशा मेरे हीरो रहोगे और आइडल भी। आपके यूनिवर्स में बहुत फैंस हैं, लेकिन मैं फिर भी आपका नंबर 1 फैन रहूंगा। एक प्राउड बेटे द्वारा लिखा ये नोट अपने टॉप आइडल के लिए।” अल्लू ने इस नोट को शेयर कर लिखा, “मेरे बेटे अयान के प्यार ने मेरा दिल छू लिया। ये मेरे लिए अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। मैं खुशनसीब हूं जो मुझे ऐसा प्यार मिला।”

बता दें ‘पुष्पा 2’ एक कुली ‘पुष्पा राज’ की यात्रा का वर्णन करती है, जो लाल चंदन की तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल हो जाता है। रश्मिका, अल्लू की पत्नी श्रीवल्ली का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में फहाद फासिल, जगपति बाबू, धनंजय, राव रमेश, सुनील और अनसूया भारद्वाज भी हैं। इसके डायरेक्टर सुकुमार हैं।

allu arjun,actor allu arjun,ayaan,allu ayaan,allu son ayaan,pushpa 2 the rule,rashmika mandanna,puspa the rise,ram gopal varma,pushpa 2 ticket

राम गोपाल वर्मा ने दिया इडली वाले का उदाहरण, X पर शेयर की पोस्ट

‘पुष्पा 2’ के प्रोड्यूसर्स ने दिल्ली और मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में इसकी टिकट महंगी करके 2000 रुपए तक की कर दी है। साउथ में भी कई जगह शो के टिकट महंगे हैं। लोग इससे नाराज हो रहे हैं। इस बीच दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने प्रोड्यूसर्स का सपोर्ट किया है। उन्होंने ट्वीट करके एक इडली वाले का उदाहरण देते हुए समझाया कि ऐसा करना क्यों ठीक है। ‘रामू’ ने X (ट्विटर) पर लिखा, “सुब्बाराव नाम के एक शख्स ने एक इडली होटल खोला और पर प्लेट 1000 रुपए चार्ज करने लगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि सुब्बाराव को लगता था कि उसकी इडलियां दूसरों से सुपीरियर हैं। लेकिन अगर कस्टमर्स को सुब्बाराव की इडलियां इस लायक नहीं लगतीं तो वे उसके होटल न जाएं। इस सिनैरियो में सुब्बाराव का ही घाटा होगा। जो लोग ये कहकर रो रहे हैं कि सुब्बाराव की इडली कॉमन इंसान की पहुंच से बाहर है तो वो बेवकूफ हैं।

क्योंकि यह बिल्कुल वैसा है कि सेवन स्टार होटल कॉमन लोगों की पहुंच में नहीं है। अगर यह कहा जाए कि आप सेवन स्टार होटल के एंबिएंस के पैसे देते हैं तो यही बात ‘पुष्पा 2’ पर लागू होती है। फिल्म की क्वालिटी सेवन स्टार है।” बता दें ‘रामू’ किसी भी मामले में अपनी बिंदास राय रखने के लिए जाने जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री