अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa The Rise) का खुमार दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग से लेकर उनके एटीट्यूड और स्टाइल को खूब पसंद किया गया। अल्लू के फिल्म में हुक स्टेप से लेकर 'श्रीवल्ली' (Srivalli song) और 'ऊं अंटावा' (Oo Antava song) गानों पर जमकर इंस्टाग्राम रील्स बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो चैलेंज शुरू हुए, जिसमें यूजर्स ने अल्लू के हैंड जेस्चर को कॉपी किया। लेकिन क्या आपको पता है कि अल्लू अर्जुन का यह हैंड जेस्चर नया नहीं है।














