न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने बताया, रणबीर-आमिर ने इस प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ, सारा ने इब्राहिम के लिए शेयर की पोस्ट

रणबीर कपूर को दर्शकों ने सुपरस्टार आमिर खान के साथ साल 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘पीके’ में देखा था। इस फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 8:46:31

2 News : आलिया ने बताया, रणबीर-आमिर ने इस प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ, सारा ने इब्राहिम के लिए शेयर की पोस्ट

रणबीर कपूर को दर्शकों ने सुपरस्टार आमिर खान के साथ साल 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘पीके’ में देखा था। इस फिल्म के आखिरी सीन में आमिर और रणबीर एलियंस के रूप में दिखाई दिए थे। इन दोनों को साथ में देखने के बाद फैंस को लग रहा था कि राजकुमार हिरानी फिल्म का सीक्वल बनाएंगे जिसमें वे फिर से धमाल मचाएंगे। हालांकि अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है और इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। वैसे फैंस का रणबीर-आमिर को दोबारा साथ देखने का इंतजार खत्म होने की कगार पर है। रणबीर की पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अनाउंस किया है कि जल्द ही दर्शक दोनों स्टार की भिड़ंत देखेंगे।

आलिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने RK VS AK का पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि उनके दो पसंदीदा एक्टर्स जल्द ही एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। आलिया ने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आलिया ने ये नहीं बताया कि रणबीर-आमिर ने किस प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है लेकिन उनकी पोस्ट से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये दोनों कलाकार एक एड फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। आलिया की पोस्ट में एक हैशटैग है, जिसमें #AD लिखा हुआ है।

इससे एडवर्टाइजमेंट यानी विज्ञापन के संकेत मिल रहे हैं। बता दें रणबीर कई दफा कह चुके हैं कि आमिर उनके आइडल हैं, जिनके साथ काम करने के के लिए वे हमेशा तैयार रहते हैं। अब उनका यह सपना एक बार फिर से पूरा होने जा रहा है। रणबीर की पिछली फिल्म साल 2023 के अंत में आई ‘एनिमल’ थी। यह उनके करिअर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। दूसरी ओर, आमिर की पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी, जो बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। आलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो पिछले साल उनकी फिल्म ‘जिगरा’ रिलीज हुई थी, जिसने उन्हें निराश किया। अब वह रणबीर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में दिखेंगी।

इब्राहिम अली खान ने ‘नादानियां’ फिल्म से किया है डेब्यू, सारा ने कही यह बात

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म ‘नादानियां’ 7 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसमें उनकी जोड़ी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर के साथ बनी है। फिल्म को मिली-जुली रिएक्शन मिल रही है। इस बीच इब्राहिम की बहन एक्ट्रेस सारा अली खान ने भाई के लिए सोशल मीडिया पर एक खास संदेश देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक गाने की झलक भी साझा की।

सारा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “भाई तुम कब धमाका करना बंद करोगे?” इसके साथ ही सारा ने एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने कहा, “मेरे प्यारे भाई, मैं वादा करती हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी और तुम्हारी सबसे बड़ी प्रशंसक रहूंगी। तुम हमेशा मेरे लिए एक स्टार थे और अब पूरी दुनिया तुम्हें भगवान की कृपा से चमकते हुए देखेगी।” बता दें सारा और इब्राहिम में काफी मजबूत बोंडिंग है।

दोनों एक-दूसरे पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं जताते हैं। सारा अपनी फिल्मों से फैंस का दिल जीत चुकी हैं और अपने भाई के लिए भी ऐसा ही चाहती हैं। ‘नादानियां’ की बात करें तो यह शौना गौतम द्वारा निर्देशित और धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। फिल्म में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी