न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लिविंग रूम में बैठी आलिया की दो अंजान शख्स ने चोरी-छिपे ली प्राइवेट तस्वीरें, नाराज एक्ट्रेस ने कहा - आपने सारी लाइनें क्रॉस कर दी

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ बेहद ही शर्मनाक हादसा हुआ है। लिविंग रूम में बैठी आलिया भट्ट की दो अनजान शख्स ने पड़ोस की बिल्डिंग से तस्वीरें खीच ली। आलिया ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और मुंबई पुलिस को भी टैग किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Feb 2023 8:29:32

लिविंग रूम में बैठी आलिया की दो अंजान शख्स ने चोरी-छिपे ली प्राइवेट तस्वीरें, नाराज एक्ट्रेस ने कहा - आपने सारी लाइनें क्रॉस कर दी

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ बेहद ही शर्मनाक हादसा हुआ है। लिविंग रूम में बैठी आलिया भट्ट की दो अनजान शख्स ने पड़ोस की बिल्डिंग से तस्वीरें खीच ली। आलिया ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और मुंबई पुलिस को भी टैग किया है।

आलिया भट्ट ने गुस्सा जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में आलिया भट्ट ने अपने दो फोटोज का कोलाज शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, 'क्या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हैं? मैं अपने घर पर थी और एक साधारण सी नॉर्मल दोपहर बिता रही थी। अपने लिविंग रूम में बैठी थी कि मुझे लगा कोई मुझे देख रहा है। मैंने देखा कि दो शख्स पड़ोस की बिल्डिंग से मुझे क्लिक कर रहे हैं। क्या ऐसा किसी के साथ करना ठीक है? क्या यह करने की इजाजत किसी को भी आसानी से मिल सकती है? क्या यह किसी की प्राइवेसी को खराब करना नहीं है? एक लाइन होती है, जिसे आप क्रॉस नहीं कर सकते। और मेरे लिए यह कहना एकदम सेफ रहेगा कि आपने सारी लाइनें क्रॉस कर दी हैं। मुंबई पुलिस मदद करें।'

alia bhatt,alia bhatt news,alia bhatt private photos leaked,alia bhatt news in hindi

अनुष्का, अर्जुन, जाह्नवी, करण जौहर सभी कर रहे आलिया का सपोर्ट

अर्जुन कपूर ने आलिया भट्ट की पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, 'एकदम शर्मनाक। यह एक ऐसी चीज हुई है, जहां हर लिमिट को क्रॉस किया गया है। एक महिला अपने खुद के घर तक में सुरक्षित नहीं है। जो भी लोग एक पब्लिक फिगर की तस्वीरें निकालते हैं, क्या उनका ये लिमिट क्रॉस करना सही है? इन्हीं लोगों पर हम भरोसा करते हैं और सोचते हैं कि ये फोटो ले रहे हैं, क्योंकि यह इनका काम है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई महिला को असुरक्षित महसूस कराने लगेगा और किसी की प्राइवेसी भंग करने की कोशिश में जुट जाएगा। मुंबई पुलिस, यह देखना नहीं, बल्कि किसी महिला को स्टॉक करना है।'

भड़की जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने आलिया की पोस्ट शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है, 'यह बहुत ही खराब हरकत की गई है। इन लोगों को मैंने कई बार मना किया, फिर भी ये मुझे मेरी बिना इजाजत शूट करते रहे हैं। मैं जब जिम के अंदर होती हूं तो मुझे शीशे में से देखते हैं और फोटोज क्लिक करते हैं। कुछ जगहें प्राइवेट होती हैं, कम से कम वहां तो ये हरकतें मत करो। मैं समझती हूं कि यह आपके काम का हिस्सा है, पर आपको समझना होगा कि आपसी सहमति से चीजें होती हैं। पब्लिक फिगर हैं, आपका भी अपना काम है, पर यह नहीं कि आप कहीं पर भी हमें शूट करने लगें। बिना सहमति के अगर आप किसी के प्राइवेट स्पेस में आकर दख्लअंदाजी इस तरह करते हैं तो यह गलत है।'

alia bhatt,alia bhatt news,alia bhatt private photos leaked,alia bhatt news in hindi

एकदम शर्मनाक हरकत की है: अनुष्का

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी आलिया को सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा है, 'ऐसा ये लोग पहली बार नहीं कर रहे हैं। करीब दो साल पहले हम लोगों ने भी इन्हें इसी तरह से चोरी-छिपे हमारी तस्वीरें लेते देखा था। और इनकी क्लास लगाई थी। क्या तुम्हें लगता है कि ये सब करके तुम लोग इज्जत हासिल कर लोगे? एकदम शर्मनाक हरकत की है ये तुम लोगों ने। यही वो लोग हैं, जिन्होंने हमारी बेटी की तस्वीरें पोस्ट की थी, जबकि हम लोगों ने मना किया था और प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने को कहा था।'

यह बहुत ही घटिया हरकत की गई: करण जौहर


करण जौहर (Karan Johar) ने लिखा, 'इस बात के लिए कोई क्लैरिफिकेशन नहीं है। यह बहुत ही घटिया हरकत की गई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हर कोई मीडिया को और पैपराजी को अपनी थोड़ी पर्सनल लाइफ में स्पेस देता है, पर इतना नहीं कि आप किसी की बिना जानकारी के उसे शूट करने लगें। एक लिमिट होती है। कोई अपने घर में सुरक्षित महसूस कर सके, उसे इतना तो राइट है। यह बात एक्टर्स और सेलिब्रिटीज की नहीं, बल्कि बेसिक ह्यूमन राइट के बारे में है।'

वहीं, आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने भी इस हरकत पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है, ‘क्या आज के टाइम में कॉन्टेंट के लिए किसी के भी घर में जूम लेंस के जरिए झांकना कूल बात हो गई है।?’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका