न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया भट्ट ने फैंस को दिखाई थाईलैंड ट्रिप की खूबसूरत झलकियां, समंदर के अंदर मोनोकिनी में गिराईं बिजलियां

क्यूट गर्ल के रूप में मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आलिया हाल ही थाईलैंड से वेकेशन एंजॉय करके मुंबई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Jan 2025 11:17:20

आलिया भट्ट ने फैंस को दिखाई थाईलैंड ट्रिप की खूबसूरत झलकियां, समंदर के अंदर मोनोकिनी में गिराईं बिजलियां

क्यूट गर्ल के रूप में मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (31) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आलिया हाल ही थाईलैंड से वेकेशन एंजॉय करके मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनका बीच लुक भी शामिल है। ब्लैक स्विमसूट में आलिया की खूबसूरती देखते ही बन रही है। खुले बालों के साथ उन्होंने काला चश्मा कैरी किया, जो उनके लुक को कूल बनाने का काम कर रहा है। चेहरे की मुस्कान और गाल के डिंपल उनकी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। आलिया को प्रकृति का आनंद उठाते हुए देखा जा सकता है।

उनके चेहरे पर धूप की किरणें पड़ रही हैं और आलिया ने सनग्लासेज के साथ हेलमेट लगाया हुआ है। इससे पता चलता है कि वह जेट स्की को चलाने का मजा ले रही हैं। आलिया ने जेट स्की की सवारी भी की। समुद्र से उनकी यह तस्वीर फैंस का ध्यान खींच रही है। खुशी के कारण आलिया के चेहरे पर अलग ही ग्लो देखने को मिला। वह लुक फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने स्टाइलिश ड्रेस पहनी है। आलिया के साथ उनकी बहन शाहीन भट्ट भी वेकेशन पर थीं। दोनों बहनों ने जमकर मस्ती की।

आलिया को शाहीन के साथ बीच पर किताब ‘टुमॉरो, एंड टुमॉरो, एंड टुमॉरो’ पढ़ते हुए और धूप सेंकते हुए देखा गया। आलिया ने वहां भी फिटनेस की अनदेखी नहीं की। एक फोटो में वह जिम में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में समंदर का नजारा भी दिखाया है। इस फोटो में खुला समंदर दिख रहा है, जिसमें कुछ बोट साफ नजर आ रही है। आलिया ने तस्वीरें साझा करने के साथ कैप्शन में लिखा “बीच लुक की तस्वीरों को शेयर किए बिना लगता ही नहीं कि आप वेकेशन पर गए थे। @anithailand यादों के लिए धन्यवाद… और टैन के लिए।” फैंस इन झलकियों को देख खुशी से फूले नहीं समा रहे और जमकर प्यारभरे कमेंट कर रहे हैं।

आलिया भट्ट अब इन दो बड़ी फिल्मों में आएंगी नजर

आपको बता दें आलिया ने पति रणबीर कपूर, बेटी राहा, ननद रिद्धिमा, सास नीतू कपूर, मां सोनी राजदान के साथ थाईलैंड में साल 2024 को अलविदा कहा। आलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब यशराज फिल्म्स (YRF) की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ में दिखाई देंगी। शिव रवैल के डायरेक्शन में यह पहली महिला-प्रधान वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म है जिसमें शरवरी वाघ भी हैं।

इसके अलावा आलिया के पास दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ पाइपलाइन में है। इसमें वह रणबीर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। दोनों फिल्मों की रिलीज की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है। आलिया ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद दूसरी बार रणबीर के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगी। आलिया ने विक्की के साथ ‘राजी’ फिल्म में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा