न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया भट्ट ने बताया कैसे रखा बेटी का नाम, सोच रखा है बेटे के लिए भी नाम, चुपके से बनाती हैं रणबीर-राहा के वीडियो

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने काम और निजी जिंदगी में बैलेंस बनाया हुआ है। वह जहां लगातार अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कर रही है वहीं परिवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 7:26:29

आलिया भट्ट ने बताया कैसे रखा बेटी का नाम, सोच रखा है बेटे के लिए भी नाम, चुपके से बनाती हैं रणबीर-राहा के वीडियो

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने काम और निजी जिंदगी में बैलेंस बनाया हुआ है। वह जहां लगातार अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कर रही है वहीं परिवार के लिए भी पूरी तरह से समर्पित हैं। आलिया और रणबीर कपूर की बेटी राहा 2 साल से ज्यादा की हो चुकी है। आलिया अक्सर इवेंट्स में राहा के साथ नजर आती हैं। हाल ही में आलिया, जय सेठी के पॉडकास्ट में दिखीं और उन्होंने कई पर्सनल चीजों को लेकर बात की। आलिया ने कहा कि जब मैं और रणबीर माता-पिता बनने वाले थे, तब हम बहुत उत्साहित थे।

हमने अपने फैमिली ग्रुप में लड़के और लड़की दोनों के लिए नामों के सुझाव मांगे, ताकि हम पहले से एक नाम तय कर सकें। हमें कई नाम मिले, लेकिन हमें एक लड़के का नाम बहुत पसंद आया। हमने सोचा, यह नाम बहुत सुंदर है, लेकिन मैं अभी इसे नहीं बताऊंगी। इसके बाद हमने लड़की के नाम के लिए और सुझाव मांगे। तभी मेरी सासू मां (नीतू कपूर) ने कहा, 'राहा नाम कैसा रहेगा? यह लड़के के नाम के साथ भी बहुत अच्छा लगेगा, अगर भविष्य में तुम्हारे एक बेटा और एक बेटी हो।' इसके बाद हमने अपनी बेटी का नाम राहा रख दिया।

राहा का मतलब होता है शांति, खुशी और आनंद। वह हमारे लिए यही सब कुछ लेकर आई है। आलिया ने बताया कि रणबीर हमेशा से एक गर्ल डैड बनना चाहते थे। रणबीर काफी क्रिएटिव हैं जब बात राहा को एंटरटेन करने की आती है तो। राहा भी रणबीर को एंटरटेन करती है। उनके बीच स्पेशल फ्रेंडशिप है। जब रणबीर, राहा को देखते हैं तो उनकी आंखों में चमक होती है। मैं रणबीर को पहले से जानती हूं इसलिए मैं उनमें बदलाव देख सकती हूं। वह लोगों के साथ कैसे हैं और एक पिता के तौर पर कैसे हैं। दोनों की बातें सुनने में काफी मजा आता है। मैं छिपकर उनके रैंडम मोमेंट्स के वीडियो रिकॉर्ड करती हूं। उन्हें पता भी नहीं होता कि मैं ऐसा कर रही हूं। दोनों को साथ देखकर काफी अच्छी फीलिंग आती है।

alia bhatt,actress alia bhatt,ranbir kapoor,actor ranbir kapoor,alia ranbir,raha kapoor,raha name,alia daughter,jigra,love and war,alpha

दिन खराब होने पर इसलिए बालकनी से लोगों के घरों में देखती हैं आलिया

आलिया ने बताया कि वो अपने खराब दिन में क्या करती हैं। आलिया ने कहा कि बहुत बार, मैं क्या करती हूं, खासकर जब मेरा दिन खराब होता है, मेरे बेडरूम के पीछे एक छोटी सी बालकनी है, बस फायर एग्जिट के लायक इतना ही रास्ता और मैं वहां जाकर खड़ी हो जाती हूं और लोगों के घरों में देखती हूं। क्योंकि घर बिल्कुल एक-दूसरे से करीब है तो अलग-अलग लोगों के घरों में होने वाली एक्टिविटीज का एक बड़ा नजारा दिखाई देता है। कोई कपड़े के साथ चल रहा है, कोई टीवी देख रहा है, मैं बेडरूम में नहीं देखती हूं।

क्योंकि आप अपने जीवन के बारे में सोचने के इतने बिजी हो जाते हैं, जैसे कि यह मेरा है, मेरा मोमेंट है, इसलिए जब आप बड़े पैमाने पर कटौती करते हैं, तो सारी चिंताएं गायब हो जाती हैं। आप एक सैकंड लेते हैं और आप जीवन में जहां हैं, उसके लिए बहुत आभारी महसूस करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘जिगरा’ थी। इसमें वेदांग रैना ने आलिया के भाई का रोल किया था। फिलहाल आलिया यशराज फिल्म्स की स्पाई मूवी ‘अल्फा’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें शरवरी और बॉबी देओल भी अहम किरदारों में हैं। इसके अलावा वह ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी, जिसमें रणबीर और विक्की कौशल भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ