न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर कपूर के बजाय रणवीर सिंह का नाम सुन आलिया भट्ट ने दिया ऐसा रिएक्शन, Video हुआ वायरल

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बुधवार देर रात मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनकी फोटोज और वीडियो वायरल हो रहा है। आलिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Aug 2021 4:33:36

रणबीर कपूर के बजाय रणवीर सिंह का नाम सुन आलिया भट्ट ने दिया ऐसा रिएक्शन, Video हुआ वायरल

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बुधवार देर रात मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनकी फोटोज और वीडियो वायरल हो रहा है। आलिया ने कलर ब्लॉक्ड जॉगर्स, व्हाइट क्रॉप टॉप और बॉम्बर जैकेट पहना था। साथ ही उन्होंने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की बेसबॉल कैप भी पहन रखी थी। वीडियो में आलिया को एयरपोर्ट के टर्मिनल एंट्री की तरफ जाते हुए देखा जा सकता है। पैपराजी को बैकग्राउंड में आलिया के लुक की तारीफ करते हुए सुना जा सकता है।

एक फोटोग्राफर आलिया से हालचाल पूछते हुए कहता है कि आलियाजी आप कैसी हैं, एक्ट्रेस इसका जवाब आराम से देती हैं कि मैं बहुत अच्छी हूं। इस दौरान किसी पैपराजी के मुंह से गलती से यह निकल गया कि आलिया के लुक ने उन्हें रणवीर सिंह की याद दिला दी, जबकि वह रणबीर का नाम लेना चाहता था। इस पर आलिया ने आश्चर्य जताते हुए पूछा रणवीर सिंह? फिर अन्य फोटोग्राफर क्लियर करते हुए कहता है कि रणवीर सिंह नहीं रणबीर कपूर की तरह। फिर सभी फोटोग्राफर आरके आरके आरके कहकर चिल्लाते नजर आते हैं।

रणबीर की कैप को लेकर आलिया ने किया था खुलासा

इसके बाद आलिया स्माइल करती दिखीं और पैपराजी को गुड नाइट कहा। आलिया बोलती हैं कि गुड नाइट, सो जाओ जाके। यह वीडियो विरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। उल्लेखनीय है कि आलिया ने कुछ हफ्ते पहले ही खुलासा किया था कि उन्होंने रणबीर की बेसबॉल कैप पहननी शुरू कर दी है क्योंकि जब वे दिल्ली में शूटिंग के दौरान बाहर थीं, तब उन्हें उनकी कमी खल रही थी। इंस्टाग्राम पर टोपी पहनकर एक सेल्फी शेयर करते हुए आलिया ने लिखा था कि जब आप उसे याद करते हैं तो आप उसका सामान चुरा लेते हैं।

alia bhatt,ranveer singh,ranbir kapoor,actress alia bhatt,alia ranbir,alia airport,alia video,alia photo,alia films,bollywood news in hindi

आलिया की पाइपलाइन में हैं ये फिल्में

आलिया की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है लेकिन रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। इसके अलावा वे एसएस राजामौली की आरआरआर, अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र और जी ले जरा में भी काम करने वाली है। आरआरआर एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी। ब्रह्मास्त्र में आलिया पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। पिछले काफी समय से दोनों रिलेशनशिप में हैं और शादी की अटकलें जारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर