न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ का दिलचस्प टीजर-ट्रेलर रिलीज, करीना ने दिखाई ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की झलक

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है। इस बीच आज रविवार (8 सितंबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Sep 2024 1:02:46

2 News : आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ का दिलचस्प टीजर-ट्रेलर रिलीज, करीना ने दिखाई ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की झलक

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है। इस बीच आज रविवार (8 सितंबर) को फिल्म का टीजर-ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। एक्शन, इमोशन, ड्रामा और इंटेंस कहानी के साथ ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘जिगरा’ की कहानी भाई-बहन की है। फिल्म में आलिया एक्टर वेदांग रैना की बड़ी बहन बनी हैं। टीजर-ट्रेलर की शुरुआत आलिया के डायलॉग से होती है। वे कहती हैं, “मां को भगवान ले गए, पापा ने खुद की जान ले ली, दूर के रिश्तेदार ने पनाह दी और भारी किराया वसूल किया। छोड़ो ना भाटिया साहब, कहानी बहुत लंबी है और भाई के पास वक्त बहुत कम, बहुत कम।”

आलिया भाई के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह दिखाई देती हैं। वह लड़ती हैं, गिरती हैं और फिर खुदकुशी करने की भी कोशिश करती हैं। उनके भाई को विदेश में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टीजर के साथ मेकर्स ने ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ फिल्म से किशोर कुमार के लोकप्रिय गाने 'एक हजारों में मेरी बहना' का रिमिक्स वर्जन शेयर किया है।

आलिया ने 'जिगरा' का टीजर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “उल्टी गिनती शुरू, 'जिगरा' का टीजर-ट्रेलर आउट हो गया है।” 'जिगरा' को वासन बाला ने डायरेक्ट किया है। आलिया इसके पोस्टर भी शेयर कर चुकी हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म में आदित्य नंदा और मनोज पाहवा के भी अहम किरदार हैं।

‘द बकिंघम मर्डर्स’ में करीना कपूर खान ने निभाया है पुलिस ऑफिसर का किरदार

हाल ही करीना कपूर खान की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसे देख फैंस का उत्साह बढ़ गया। वे फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से कुछ दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह जंगल के बीच लंबी पफ्ड जैकेट पहने दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, “जितनी गहराई में जाएंगे, ये उतना ही गहरा होता जाएगा।”

फिल्म में करीना एक सख्त पुलिस ऑफिसर जसमीत भामरा के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने बच्चे की रहस्यमयी हत्या की जांच कर रही हैं। केस की तह तक जाते-जाते करीना को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। डायरेक्टर हंसल मेहता हैं, जबकि कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है।

फिल्म में करीना के साथ ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन हैं। ‘द बकिंघम मर्डर्स’ 13 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। करीना की पिछली फिल्म ‘क्रू’ थी, जिसने अच्छा बिजनेस किया था। इसमें करीना के साथ तब्बू और कृति सेनन भी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क