न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया अब इस दिग्गज डायरेक्टर के साथ करेंगी काम, कृति-धनुष की फिल्म को लेकर आई यह Update

आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित यह मूवी कुछ खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Nov 2024 8:00:11

2 News : आलिया अब इस दिग्गज डायरेक्टर के साथ करेंगी काम, कृति-धनुष की फिल्म को लेकर आई यह Update

आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित यह मूवी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं और आलिया के हाथ निराशा लगी। अब आलिया एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर साउथ इंडियन डायरेक्टर नाग अश्विन से बातचीत कर रही हैं। अश्विन की पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ थी, जिसने पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। उनके नए प्रोजेक्ट में आलिया को एक तगड़ा रोल करने का मौका मिलेगा।

‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद आलिया की साउथ में फैन फॉलोइंग में भारी इजाफा हुआ है। राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ उनकी दोस्ती इस प्रोजेक्ट को बड़ा हाइप देगी। फिल्म को वैजयंती फिल्म्स प्रोड्यूस करेगी और शूटिंग अगले साल के दूसरे हाफ में शुरू होने की संभावना है। आलिया के पास ‘लव एंड वॉर’ और ‘अल्फा’ जैसी फिल्में भी हैं।

आलिया ने पिछले साल संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्मफेयर अवार्ड जीता था। रिपोर्ट्स के अनुसार 80 करोड़ के बजट वाली ‘जिगरा’ ने वर्ल्डवाइड केवल 56.93 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म के इस प्रदर्शन के बाद आलिया को एक बड़े प्रोजेक्ट की जरूरत महसूस हो रही थी और अब यह साउथ की फिल्म उनके करिअर के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।

alia bhatt,nag ashwin,jigra,kalki 2898 ad movie,alia ashwin,actress alia bhatt,director nag ashwin,anand l rai,director anand l rai,kriti sanon,dhanush,tere ishq mein

कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के बारे में डायरेक्टर आनंद एल राय ने कहा..

एक्ट्रेस कृति सेनन की पिछली फिल्म ‘दो पत्ती’ थी, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने डबल रोल निभाए थे। इस फिल्म को कृति ने प्रोड्यूस भी किया। इसमें उनके साथ काजोल भी थीं। इस बीच कृति को लेकर खबर आ रही है कि वह साउथ इंडियन स्टार धनुष के साथ फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। धनुष जो अपने कमिटमेंट को लेकर अन्य फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, अब उन्होंने भी ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए हामी भर दी है।

निर्देशक आनंद एल राय ने इसकी पुष्टि की। आनंद ने न्यूज 18 के साथ बातचीत करते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। धनुष को समय मिल गया है। धनुष की अनुपलब्धता की वजह से शूटिंग रुकी हुई थी, लेकिन अब वे उपलब्ध हैं। लोग इस फिल्म की तुलना ‘रांझणा’ से कर रहे हैं, जबकि इसकी उससे अलग कहानी है।

'तेरे इश्क में' का निर्माण येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। हिमांशु शर्मा और नीरज यादव इस फिल्म के राइटर हैं। धनुष इससे पहले ‘इडली कड़ाई’ नाम की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया और यह जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री