न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया की फोटो का रणबीर से कनेक्शन! अरबाज गर्लफ्रेंड संग मालदीव की सैर पर, श्रद्धा-भुवन का गाना रिलीज

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर फैंस की बेताबी बढ़ती ही जा रही है। दावा किया जा रहा है कि मैरिज डेट फिक्स होने के चलते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 7:29:01

आलिया की फोटो का रणबीर से कनेक्शन! अरबाज गर्लफ्रेंड संग मालदीव की सैर पर, श्रद्धा-भुवन का गाना रिलीज

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर फैंस की बेताबी बढ़ती ही जा रही है। दावा किया जा रहा है कि मैरिज डेट फिक्स होने के चलते दोनों ने दिसंबर में होने वाले शूट को भी आगे के लिए बढ़ा दिया है। इन सबके बीच आलिया ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसका संबंध रणबीर के साथ है। आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर किया है, जिसमें वे ग्रीन क्रॉप टॉप के साथ रेपिड जींस पहने दिख रही हैं। फोटो में आलिया का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। फेस एक पत्ते से कवर किया हुआ है।

आलिया ने उंगली में एक रिंग पहनी हुई है, जिसमें 8 बना हुआ है और मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रणबीर का लकी नंबर 8 है। फोटो को लाखों लोगों ने लाइक किया है। साथ ही साथी कलाकार कमेंट कर रिएक्शन दे रहे हैं। एक्टर आयुष्मान खुराना ने लिखा, ये तस्वीर शुद्ध कला है। आलिया की मां सोनी राजदान ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है। आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके आगामी प्रोजेक्ट गंगूबाई काठियावाड, आरआरआर और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में हैं।

अक्सर गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ नजर आते हैं अरबाज

सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं। अरबाज को अक्सर गर्लफ्रेंड मॉडल-एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ देखा जाता है। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो और वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। इन दिनों दोनों मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। 54 साल के अरबाज ने वहां से सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर की है। इनमें अरबाज और जॉर्जिया रोमांटिक मूड में हैं। अरबाज ने फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'Enjoyed our stay at the Amaya Kuda Rah.. Thank you for the wonderful hospitality.’

उल्लेखनीय है कि अरबाज ने 1998 में मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ शादी की थी। वर्ष 2017 में उनका तलाक हो गया। उनका एक बेटा अरहान है। मलाइका तलाक के बाद से खुद से उम्र में काफी छोटे एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर खबरों में रहती हैं। दोनों को कई दफा एक साथ स्पॉट किया गया है और वे प्यार का इकरार भी कर चुके हैं। अरबाज ने फिल्मी करियर की शुरुआत 'दरार' मूवी से की थी। दूसरी ओर, जॉर्जिया 'वेलकम टू बजरंजपुर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

alia bhatt,ranbir kapoor,arbaaz khan,giorgia andriani,shraddha kapoor,bhuvan bam,bollywood news in hindi

श्रद्धा और यूट्यूबर भुवन बाम की जोड़ी ने किली चोरी गाने से मचाई धूम

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर सचिन-जिगर ने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और यूट्यूबर भुवन बाम के साथ अपना नया दिवाली गीत 'किल चोरी' रिलीज किया। गाने को फ्री फायर इंडिया ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। श्रद्धा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और भुवन बाम भी बहुत हैंडसम लग रहे हैं। भुवन पिंक और श्रद्धा मैरून ड्रेस में एक-दूसरे के साथ थिरक रहे हैं। ये गाना रिलीज के बाद से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। ट्रेंडिंग लिस्ट में ये टॉप पर बना हुआ है। भुवन भारत के सबसे बड़े यूटूबर माने जाते हैं। भुवन इन दिनों अपनी वेबसीरीज ढिंढ़ोरा की वजह से भी चर्चा में हैं। गाने को ऐश किंग, निकिता गांधी ने गाया है और इसे वायु ने लिखा है।

सचिन-जिगर ने कहा कि हम एक ऐसा जोशीला गीत लाना चाहते थे, जिसमें पार्टी की भावना हो। हमें उम्मीद है कि श्रोता 'किल चोरी' से जुड़ेंगे और हमेशा की तरह हम पर अपना प्यार बरसाएंगे। ट्रैक जीवंत है। यह मूड को तुरंत हल्का कर देता है और एक पार्टी का माहौल बनाता है। हमें गाना बनाने में बहुत मजा आया। श्रद्धा और बाम ने इसमें अपना शानदार आकर्षण जोड़ा है। सचिन-जिगर के लिए फिल्म 'रूही', 'हम दो हमारे दो' और 'भूत पुलिस' के संगीत एल्बम के साथ 2021 एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर