न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से आगे निकली अक्षय कुमार की स्काई फोर्स, वीकेंड 35 करोड़ के पार

अक्षय कुमार की बीती 3 फिल्मों की पहले दिन की कमाई को देखते हुए यह बहुत अच्छी मानी जा सकती है। फिल्म ने पहले दिन 11.63 करोड़ का कारोबार किया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 11:45:33

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से आगे निकली अक्षय कुमार की स्काई फोर्स, वीकेंड 35 करोड़ के पार

अक्षय कुमार अभिनीत दिनेश विजान निर्मित स्काई फोर्स को लेकर पहले यह कहा जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन वाले दिन 7 करोड़ के लगभग कारोबार करने में सफल हो जाएगी। वजह इसकी एडवांस बुकिंग में अच्छी संख्या में टिकट बुक हुए थे। प्रदर्शन से पूर्व फिल्म ने एडंवास में 3 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली थी। देशभक्ति और पारिवारिक रिश्तों पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा की थी।

सुबह के शो में फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने इसकी भरपूर तारीफ की जिसका नतीजा शाम और रात वाले शोज में देखने को मिला जहाँ अच्छी तादाद में दर्शक सिनेमाघरों में नजर आए। परिणाम सकारात्मक रहा और फिल्म ने पहले दिन दोहरे अंकों में अपनी कमाई दर्ज कराई। अक्षय कुमार की बीती 3 फिल्मों की पहले दिन की कमाई को देखते हुए यह बहुत अच्छी मानी जा सकती है। फिल्म ने पहले दिन 11.63 करोड़ का कारोबार किया है। इसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अपने पहले वीकेंड में फिल्म 35 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी।
अक्षय कुमार की पिछली तीन फिल्मों का कारोबार

1. खेल खेल में- 5.23 करोड़

2. मिशन रानीगंज- 2.8 करोड़

3. सरफिरा- 2.5 करोड़

अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी की एक्शन ड्रामा फिल्म स्काई फोर्स बीते रोज गणतंत्र दिवस के पहले हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। सैकनिल्क के अनुसार अक्षय कुमार, वीर पहरिया, सारा अली खान और निम्रत कौर स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन में भारत में ₹11 करोड़ से अधिक की कमाई की है। सेकनिल्क वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक स्काई फोर्स ने अपने शुरुआती दिन में भारत में लगभग 11.63 करोड़ रुपयों की कमाई की। फिल्म के 2डी संस्करण में सुबह के शो के लिए 10.26%, दोपहर के लिए 14.12% और शाम के शो के लिए 22.76% की ऑक्यूपेंसी थी। IMAX 2D संस्करणों की कुल भागीदारी 14.82% थी।

मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन और अमर कौशिक और जियो स्टूडियोज के तहत ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित स्काई फोर्स 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के हमले पर आधारित है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा 2023 में की गई थी और इसकी शूटिंग शुरू हो गई थी। फिल्म के बारे में बात करते हुए वीर पहाड़िया जिन्होंने इससे डेब्यू किया, ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही निजी कहानी है। यह एक बहुत ही मानवीय कहानी है। और यह परिवार के बारे में है। यह भाईचारे के बारे में है। यह दोस्ती और वफादारी के बारे में है। इसलिए, मैं हर किसी से कुछ नया सीखने के लिए इस फिल्म को देखने का आग्रह करता हूं।

यह एक बहुत ही गंभीर चरित्र है

दिवंगत स्क्वाड्रन लीडर अज्जमदा बोप्पय्या देवय्या पर आधारित उनकी भूमिका का जिक्र करते हुए अक्षय ने देशभक्ति फिल्में करने के बारे में बात की और कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे इतने सारे किरदार निभाने का मौका मिला। भगवान बहुत दयालु हैं, मुझे भगवान कृष्ण और भगवान शिव की भूमिका निभाने का मौका मिला... मैं और क्या मांग सकता हूं? अगर मुझे इतना अच्छा मौका मिल रहा है, तो आपको लगता है कि मुझे इसे छोड़ देना चाहिए क्योंकि कुछ लोग कहते हैं, 'आप देशभक्ति की फिल्म क्यों करते हो?' क्यों न करें।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ