न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिछली फिल्मों से बेहतरीन ओपनिंग ले सकती है अक्षय कुमार की स्काई फोर्स, करियर की सबसे कम रन टाइम वाली फिल्म

फिल्म एक एक्शन ड्रामा है और 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध में हुई पहली एयर स्ट्राइक पर बेस्ड है। इसे दिनेश विजान और अमर कौशिक मैडोक फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं और संदीप केवलानी व अभिषेक अनिल कपूर ने इसका निर्देशन किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 4:05:26

पिछली फिल्मों से बेहतरीन ओपनिंग ले सकती है अक्षय कुमार की स्काई फोर्स, करियर की सबसे कम रन टाइम वाली फिल्म

अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' गणतंत्र दिवस के मौके पर 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहाड़िया लीड रोल में हैं साथ ही सारा अली खान और निमृत कौर और शरद केलकर भी खास रोल में नजर आएंगे। फिल्म एक एक्शन ड्रामा है और 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध में हुई पहली एयर स्ट्राइक पर बेस्ड है। इसे दिनेश विजान और अमर कौशिक मैडोक फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं और संदीप केवलानी व अभिषेक अनिल कपूर ने इसका निर्देशन किया है।

अक्षय कुमार की सबसे कम रन टाइम वाली फिल्म

स्काई फोर्स का रन टाइम 125 मिनट यानि 2 घंटे 5 मिनट बताया जा रहा है। अगर ऐसा है तो यह अक्षय कुमार की अब तक की सबसे कम रन टाइम वाली फिल्म होगी।

स्काई फोर्स को सेंसर बोर्ड की तरफ से यू/ए 13 + सर्टिफिकेट मिला है। वो भी बिना किसी कट के, जी हां अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म में किसी भी शब्द को म्यूट नहीं किया गया है और ना ही किसी सीन को कट किया गया है। हालांकि ऐसा बहुत कम फिल्मों के साथ होता है।

स्काई फोर्स की लिमिटेड एडवांस बुकिंग 21 जनवरी को शुरू हुई और अब तक अच्छी रही है। अब तक फिल्म की 67,000 टिकट की बिक्री हो चुकी है जिससे फिल्म ने ब्लॉक सीट समेत 2.6 करोड़ की कमाई कर ली है। 2D हिंदी वर्जन में फिल्म की 65,000 टिकट बिक चुकी हैं। वहीं IMAX 2D में 1833 टिकट के साथ ग्रॉस 1.62 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

स्काई फोर्स से अक्षय कुमार की हालिया फिल्मों से बेहतर शुरुआत करने की उम्मीद की जा सकती है। क्योंकि फिल्म की प्रेजेंटेशन बेहतर है। वीर पहाड़िया इस फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। सारा अली खान, निमरत कौर और शरद केलकर जैसे सितारों से सजी यह फिल्म पहले दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। वहीं, नेशनल हॉलीडे (26 जनवरी) पर इसके बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

अक्षय कुमार की पिछली तीन फिल्मों का कारोबार

1. खेल खेल में- 5.23 करोड़

2. मिशन रानीगंज- 2.8 करोड़

3. सरफिरा- 2.5 करोड़

4. स्काई फोर्स- 7.25 करोड़ (अनुमानित)

अक्षय कुमार की फिल्म के साथ एक नहीं बल्कि कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आ रही हैं, जिसमें रिलीज के अगले ही हफ्ते स्काई फोर्स का सामना शाहिद कपूर की देवा (31 जनवरी) से होगा। इसके बाद वैलेंटाइन डे वीक में लवयापा 7 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा इमरजेंसी और आजाद पहले से ही सिनेमाघरों में चल रही है। लेकिन देवा की रिलीज से फिल्म स्काई फोर्स की कमाई पर असर जरूर देखने को मिलेगा।

स्काई फोर्स भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की अनकही कहानी है, जिसमें 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की घटनाओं को दिखाया जाएगा। फिल्म में वीर पहाड़िया IAF अधिकारी टी। विजया का रोल निभा रहे हैं, जो जंग के दौरान लापता हो जाते हैं। वहीं अक्षय कुमार उनके साथी ऑफिसर के।ओ आहूजा के रोल में हैं, जो उन्हें खोज में मिशन पर निकलते हैं। फिल्म में निमरत कौर अक्षय कुमार की वाइफ और सारा अली खान वीर पहाड़िया की पत्नी का किरदार निभाती दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ