न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने इसे बताया फिल्में फ्लॉप होने का सबसे बड़ा कारण, नम्रता को पति ने ऐसे किया बर्थडे विश

दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार की फिल्मों का पिछले कुछ समय से बुरा हश्र हो रहा है। हालांकि इसके बावजूद फैंस और फिल्ममेकर्स के बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 1:12:54

2 News : अक्षय ने इसे बताया फिल्में फ्लॉप होने का सबसे बड़ा कारण, नम्रता को पति ने ऐसे किया बर्थडे विश

दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार की फिल्मों का पिछले कुछ समय से बुरा हश्र हो रहा है। हालांकि इसके बावजूद फैंस और फिल्ममेकर्स के बीच उनकी डिमांड बनी हुई है। अब जल्द ही अक्षय ‘स्काई फोर्स’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें अक्षय के साथ नए हीरो वीर पहाड़िया और सारा अली खान हैं। अक्षय फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान अक्षय ने एक इंटरव्यू में फिल्मों के फ्लॉप होने पर बात की।

अक्षय ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा कि मैं बहुत से लोगों से मिलता हूं और वो अक्सर कहते हैं कि हम इसे ओटीटी पर देखेंगे, इसलिए यही सबसे बड़ा कारण है। कोविड के दौर से लोग घर पर ही फिल्में और बाकी चीजों को देखने के आदी हो गए थे। इसी वजह से उन्हें अभी भी वो आदत लगी हुई है और ओटीटी पर फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करते हैं। उल्लेखनीय है कि अक्षय पूर्व में भी फिल्मों के फ्लॉप होने को लेकर अपनी बात रख चुके हैं।

अक्षय ने फोर्ब्स इंडिया के साथ बातचीत में कहा था कि महामारी ने फिल्म इंडस्ट्री के डायनमिक को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। ऑडियंस के सिनेमा आउटिंग के बारे में ज्यादा सलेक्टिव होने के साथ, ऐसे प्रोजेक्ट चुनना इंपोर्टेंट हो गया है जो पूरी तरह से एंटरटेनिंग हों। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्षय की चार फिल्में रिलीज हुई थी। ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरफिरा’ और ‘खेल खेल में’ फ्लॉप रही, जबकि सुपरहिट मूवी ‘सिंघम अगेन’ में उनका कैमियो था।

महेश बाबू ने पत्नी नम्रता शिरोडकर की फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा...

एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर आज बुधवार (22 जनवरी) को जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। वह 53 साल की हो गई हैं। नम्रता के पति और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें खास अंदाज में विश किया है। महेश बाबू ने इंस्टाग्राम पर पत्नी की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, एनएसजी (नम्रता शिरोडकर)। हर दिन को उज्जवल और बेहतर बनाने के लिए धन्यवाद। आप अद्भुत महिला हैं इस बात का जश्न आज और हमेशा मनाएं।”

इस तस्वीर में नम्रता एक चेयर पर बैठी पोज देती दिखीं। नम्रता ब्लैक स्वेटर के साथ डेनिम पैंट पहने नजर आईं और उनके पीछे का सीन बर्फ से घिरा है। बता दें नम्रता की महेश से मुलाकात साल 2000 में उनकी फिल्म 'वामसी' के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने फरवरी 2005 में शादी कर ली। कपल के दो बच्चे हैं।

बेटे का नाम गौतम घट्टामनेनी और बेटी का नाम सितारा घट्टामनेनी है। नम्रता ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। नम्रता ने बॉलीवुड और साउथ दोनों की फिल्में की हैं। बता दें नम्रता की छोटी बहन एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने हाल ही ‘बिग बॉस 18’ में शिरकत की थी। शिल्पा ने इस रियलिटी शो में लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ