न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Collection: चौथे दिन अक्षय की 'राम सेतु' ने किया इतना कारोबार, अजय की 'थैंक गॉड' के कलेक्शन आई भारी गिरावट

अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'थैंक गॉड' एक कॉमेडी फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई से यह साफ हो गया था कि अक्षय कुमार की फिल्म अजय देवगन की फिल्म से आगे जाने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Oct 2022 1:19:47

Box Office Collection: चौथे दिन अक्षय की 'राम सेतु' ने किया इतना कारोबार, अजय की 'थैंक गॉड' के कलेक्शन आई भारी गिरावट

दिवाली की छुट्टियों का फायदा उठाने के लिए अक्षय कुमार 'राम सेतु' और अजय देवगन 'थैंक गॉड' लेकर सिनेमाघरों में पहुंचे। दोनों फ़िल्में 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अक्षय की फिल्म में भगवान श्रीराम की कहानी से गहरा कनेक्शन रखने वाले उस माइथोलॉजिकल पुल का जिक्र है, जिसके जरिए श्रीराम समुद्र पार कर के लंका पहुंचे थे। वहीं अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'थैंक गॉड' एक कॉमेडी फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई से यह साफ हो गया था कि अक्षय कुमार की फिल्म अजय देवगन की फिल्म से आगे जाने वाली है।

'राम सेतु' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था वहीं, अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'थैंक गॉड' को पहले दिन 8.1 करोड़ रुपये की ही ओपनिंग मिली। पहले 3 दिन में 'राम सेतु' ने बॉक्स ऑफिस पर 35.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया वहीं, 'थैंक गॉड' 18.25 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई। अब दोनों फिल्मों का चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 80 से 100 करोड़ के बीच बनी अक्षय कुमार की फिल्म ने चौथे दिन 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया जिसके बाद फिल्म का अब तक कलेक्शन 42.40 करोड़ रुपये हो चुका है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा जंप आ सकता है और माना जा रहा है कि रविवार के अंत में कलेक्शन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है।

उधर, 'थैंक गॉड' ने चौथे दिन 3.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 21.55 करोड़ रुपये हो चुका है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में एक अच्छा जंप आना बहुत जरूरी है, वरना एक हफ्ते में इसका कलेक्शन 50 करोड़ तो दूर, 40 करोड़ तक पहुंच पाना भी बहुत मुश्किल हो जाएगा। बता दे, 'थैंक गॉड' का बजट भी तकरीबन 75 करोड़ रुपये का है। ऐसे में एक हफ्ते का कलेक्शन 50 करोड़ रुपये भी न होना, फिल्म के लिए मुश्किल की बात है और आगे इसका हिट होना तो नामुनकिन है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?