न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार की मां ICU में भर्ती, इंग्लैंड से लौटे अभिनेता, इधर-ब्रेन स्ट्रोक से उबर रहे राहुल रॉय ने कहा...

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार सोमवार (6 सितंबर) की सुबह इंग्लैंड से वापस मुंबई आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय की मां अरुणा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 6:13:57

अक्षय कुमार की मां ICU में भर्ती, इंग्लैंड से लौटे अभिनेता, इधर-ब्रेन स्ट्रोक से उबर रहे राहुल रॉय ने कहा...

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार सोमवार (6 सितंबर) की सुबह इंग्लैंड से वापस मुंबई आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय की मां अरुणा भाटिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मां के बारे में जानकर अक्षय आनन फानन में शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए। अक्षय वहां फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग कर रहे थे।

हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्रों का कहना है कि अक्षय ने निर्माताओं से कहा है कि वे उन सींस की शूटिंग जारी रखें जिनमें उनकी जरूरत नहीं है। अक्षय हमेशा से मानते हैं कि व्यक्तिगत चुनौतियों के बावजूद काम जारी रहना चाहिए। अक्षय अपनी मां के बेहद करीब हैं। 77 वर्षीय अरुणा की कुछ साल पहले घुटनों की सर्जरी हुई थी। अक्षय की मां की सेहत की खबर वायरल हो चुकी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अक्षय के फैंस उनकी मां की जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,aruna bhatia,cindrella movie,akshay mother hospital,rahul roy,brain stroke,bollywood news in hindi

मदर्स डे पर मां के सेल्फी शेयर कर अक्षय ने लिखी थी इमोशनल पोस्ट

अक्षय ने मदर्स डे के मौके पर मां के साथ सेल्फी शेयर की थी। सेल्फी में अक्षय ने मां को गले लगाया हुआ है और पंजाबी में लिखा- मां वर्गा कोई नी (मां के जैसा कोई नहीं)। एक अन्य पोस्ट में अक्षय ने लिखा था कि आज भी इस उम्र में आप ही हैं जो मेरे सिर पर अपना हाथ रखकर मुझे आरामदायक महसूस कराती हैं। वह भी मुश्किल समय में। क्योंकि मैं जानता हूं कि कोई भी काम मैं आपके आशीर्वाद के बिना नहीं कर सकता। मां आपको मदर्स डे मुबारक। आपको बता दें कि अक्षय ओह माई गॉड 2 और राम सेतु की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। अक्षय के पास फिलहाल 8-9 फिल्में हैं।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,aruna bhatia,cindrella movie,akshay mother hospital,rahul roy,brain stroke,bollywood news in hindi

एक्टर्स काम को सिर पर न चढ़ने दें : राहुल रॉय

सुपरहिट म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘आशिकी’ से मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय धीरे-धीरे ब्रेन स्ट्रोक से उबर रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही राहुल कारगिल में फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हो गए थे। इसके बाद वे लंबे समय तक मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती रहे। राहुल ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में ब्रेन स्ट्रोक पर बात करते हुए कहा कि जब मैं इसे पीछे मुड़कर देखता हूं, तो इससे मुझे बहुत सी चीजें छूटती दिखती हैं। मैंने इससे सीखा कि हमें, एक्टर के रूप में, जोखिम लेना चाहिए, लेकिन जीवन की कीमत से बढ़कर नहीं। मैं ब्रेन स्ट्रोक आने से काफी डर गया था और ये अब भी बरकरार है। मैं आज के एक्टर्स को कहना चाहूंगा कि आप काम को सिर पर न चढ़ने दें और किसी को भी आपका फायदा न उठाने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर