न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलोचनाओं पर ऐसा बोले अक्षय, कहा-मैं तब आराम करूंगा जब…, इन्होंने लगाया ‘केसरी 2’ में डायलॉग चुराने का आरोप

अक्षय कुमार 30 साल से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड का अहम हिस्सा बने हुए हैं। उन्हें बिजी रहना पसंद है और वे बिना किसी ब्रेक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 1:46:39

2 News : आलोचनाओं पर ऐसा बोले अक्षय, कहा-मैं तब आराम करूंगा जब…, इन्होंने लगाया ‘केसरी 2’ में डायलॉग चुराने का आरोप

अक्षय कुमार 30 साल से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड का अहम हिस्सा बने हुए हैं। उन्हें बिजी रहना पसंद है और वे बिना किसी ब्रेक के लगातार फिल्में करते रहते हैं। ऐसे में अक्षय के फैंस हमेशा खुश रहते हैं क्योंकि उन्हें अपने फेवरेट हीरो को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलता रहता है। हालांकि कई बार उनकी फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरतीं। फिलहाल उनकी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसको भी वैसा रिस्पोंस नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी। इस बीच अक्षय ने जी म्यूजिक कंपनी के साथ एक इंटरव्यू में आलोचनाओं पर बात की।

जब अक्षय से पूछा गया कि क्या उन्हें आलोचनाओं से दुख पहुंचता है तो उन्होंने कहा कि दर्शक ही मालिक हैं, क्योंकि वे पूरी चीज के लिए पैसे देते हैं। जब वे मेरे लिए ताली बजाते हैं, तो यह एक प्रेरणा होती है और जब वे आलोचना करते हैं तो मुझे भी सीखने को मिलता है। मैं हमेशा अपने काम को बेहतर बनाना चाहता हूं। अगर मुझे सच्ची प्रतिक्रिया मिलती है, तो मैं उसे कभी नजरअंदाज नहीं करता। चाहे वह स्क्रिप्ट च्वाइस हो या रोल सलेक्शन। कई बार जब लोग कहते हैं, 'कुछ अलग करो।'

तो मैं अलग मूवी भी करने की कोशिश करता हूं। कभी-कभी आलोचना दुख देती है, लेकिन अगर यह दिल से की जाए है तो यह सिर्फ आपको बेहतर बनाती है। अक्षय ने अपने डर के बारे में भी बात की। अक्षय ने कहा कि हेलीकॉप्टर से गिरने के अलावा मेरा सबसे बड़ा डर यह है कि जब मैं एक दिन उठूं और कोई मैसेज न मिले। उस दिन मुझे लगेगा कि मेरी बारी खत्म हो गई। अब मेरी जरूरत नहीं है।

मुझे लगता है कि यही कारण है कि मैं रुकना नहीं चाहता। मैं काम करते रहना चाहता हूं। यह एक छोटी सी जिंदगी है। मैं आराम करके अपनी जिंदगी को छोटा नहीं करना चाहता। मैं चाहता हूं कि यह बड़ी हो। मैं तब आराम करूंगा जब तक इस दुनिया में नहीं रहूंगा। सिंपल सी बात है कि मैं तब तक काम करता रहूंगा जब तक वे मुझे नीचे नहीं गिरा देते।

यूट्यूबर याह्या बूटवाला ने ‘केसरी 2’ के लेखक पर आरोप लगाते हुए पेश किया सबूत

‘केसरी 2’ मुसीबत में फंस गई है। मूवी पर फेमस यूट्यूबर याह्या बूटवाला ने डायलॉग कॉपी करने का आरोप लगाया है। याह्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर सबूत भी दिया है। याह्या ने कैप्शन में लिखा, ‘4 दिन पहले मैंने ‘केसरी 2’ की ये क्लिप दिखी। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मूवी में मेरी कविता का इस्तेमाल किया गया है, जो मैंने 5 साल पहले जलियांवाला बाग नाम से अनइरेजपोएट्री पर अपलोड की थी।

ईमानदारी से कहूं तो मूवी के डायलॉग सुनकर मुझे कॉपी पेस्ट वाली फील आई। हां ऐसा हो सकता है कि एक विषय पर ही किसी के ख्याल मिल सकते, लेकिन एक जैसी लाइंस होना संयोग से परे है। लेखक के तौर पर ये सबसे खराब काम है जब आप दूसरे की लाइंस कॉपी कर लें और उन्हें क्रेडिट ही ना दें। मुझे लगता है कि डायलॉग राइटर सुमित सक्सेना ने यहां यही किया है। अगर आपको कभी मेरे काम से लगाव हुआ है, तो कृपया करण जौहर, करण त्यागी, धर्मा प्रोडक्शन और अनन्या पांडे को टैग करें ताकि यह उन तक पहुंचे।”

इसके बाद याह्या ने फिल्म की स्टार कास्ट को भी टैग किया। वीडियो में याह्या ने ऊपर की साइड अपनी कविता का वीडियो लगाया है और नीचे फिल्म के कॉपी किए डायलॉग का वीडियो लगाया है। फिल्म के डायलॉग याह्या की कविता से हुबहू मेल खा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रहा है। अभी तक फिल्म मेकर्स की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी