न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय-धनुष ने इस अंदाज में की एक-दूसरे की तारीफ, आमिर की बेटी आयरा ने नुपुर के साथ लिया स्नोफॉल का मजा

फिल्म ‘अतरंगी रे’ में साथ काम कर रहे एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत के दामाद धनुष सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तारीफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Dec 2021 7:48:29

अक्षय-धनुष ने इस अंदाज में की एक-दूसरे की तारीफ, आमिर की बेटी आयरा ने नुपुर के साथ लिया स्नोफॉल का मजा

फिल्म ‘अतरंगी रे’ में साथ काम कर रहे एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत के दामाद धनुष सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आए। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर धनुष संग सेल्फी लेते हुए एक फोटो शेयर की है। इसमें अक्षय ग्रे जंपसूट और ब्लैक कैप में नजर आ रहे हैं। धनुष ने ब्लैक टी-शर्ट और नेवी ब्लू जैकेट कैरी की है, जिसे लाइट ब्लू पैंट संग टीमअप किया है। अक्षय ने कैप्शन लिखा, ‘‘अतंरगी रे के मेरे को-स्टार धनुष मेरे पास आकर कहते हैं, मैं हमेशा आपकी ओर देखता हूं।

मैंने भी जवाब दिया, मैं तुम्हारे टैलेंट को देखता हूं। फिर हम दोनों ऊपर की ओर देखते हैं। फिर ये हुआ...” धनुष ने भी कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “अतरंगी रे का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया सर, आपके साथ काम कर बहुत मजा आया।” आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 24 दिसंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। पिछले महीने इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ है। अतरंगी रे में सारा भी अहम भूमिका में हैं। लव ट्रायंगल पर आधारित फिल्म के इस ट्रेलर को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Akshay Kumar,dhanush,ira khan,nupur shikhre,atrangi re movie,bollywood news in hindi

आयरा के बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने शेयर की रोमांटिक फोटो

एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा पिछले काफी समय से बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। आयरा सोशल मीडिया के माध्यम से नुपुर के साथ शेयर किए गए रोमांटिक पलों से फैंस को रूबरू कराती रहती हैं। इस बार नुपुर ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो पोस्ट की हैं, जिसमें दोनों स्नोफॉल का मजा लेते नजर आ रहे है। दोनों स्वेटर और मफलर से पूरी तरह से ढके हुए हैं। उनके आस-पास का इलाका पूरी तरफ से बर्फ से कवर्ड है। यूजर्स ने इन फोटो पर कुछ ऐसे कमेंट दिए-‘आमिर सर की नई फिल्म की शूटिंग कर रहे क्या? बरफरोशी।’, ‘फेयरीटेल की तरह।’, ‘कहां पर हो आप लोग।’, ‘आप दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं।’

आयरा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘वॉट अ क्यूटी।’ आयरा ने फरवरी में वैलेंटाइन डे से पहले प्रॉमिस डे के मौके पर नुपुर संग कई रोमांटिक फोटो शेयर की थी। आयरा ने प्यार का इजहार करते हुए लिखा था, ‘तुम्हारे साथ और तुम्हारे लिए वादे करना मेरे लिए सम्मान की बात है।’ आयरा का अफेयर इससे पहले मिशाल कृपलानी के साथ, लेकिन साल 2019 में उनका ब्रेकअप हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो