न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मेरे पीछे पड़ने पर खतरा बहुत बड़ा है' – किसे चेतावनी दे रही हैं अक्षरा सिंह? वायरल हुआ धमकी भरा वीडियो

अक्षरा सिंह ने एक मजेदार लिप्सिंग वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं 18 जुलाई को उनकी फिल्म रुद्र-शक्ति रिलीज होने जा रही है जिसमें वे महादेव की भक्त के किरदार में नजर आएंगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 8:35:50

'मेरे पीछे पड़ने पर खतरा बहुत बड़ा है' – किसे चेतावनी दे रही हैं अक्षरा सिंह? वायरल हुआ धमकी भरा वीडियो

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह ना सिर्फ अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अक्षरा अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं, खासकर इंस्टाग्राम पर। फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज के साथ-साथ वो अक्सर लिप्सिंग रील्स बनाकर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया फनी वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूटना तय है।

इस बार अक्षरा ने ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो किसी को मजाकिया अंदाज में डांट लगाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षरा के एक्सप्रेशन, अंदाज और स्टाइल एक बार फिर फैंस का दिल जीत रहे हैं।

कार में बैठीं अक्षरा का फनी अवतार फिर बना चर्चा का विषय

इससे पहले भी अक्षरा ने कई मजेदार और दिलचस्प वीडियो शेयर किए हैं, जिन पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया था। और अब एक बार फिर कार में बैठीं अक्षरा सिंह ने नया वीडियो शेयर किया है, जो एक हल्का-फुल्का कॉमेडी वीडियो है। वीडियो में अक्षरा चश्मा लगाए, साड़ी पहने, झुमके पहने एक ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक में नजर आ रही हैं। उनका यह देसी अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खासा भा रहा है।

अगर वीडियो की स्क्रिप्ट की बात करें तो इसमें एक डायलॉग है – “आंखों में काजल, कानों में बाली, अपनी बहन से पूछो क्या बनेगी मेरी साली।” इसके जवाब में अक्षरा ने जिस लाजवाब अंदाज में लिप्सिंग की है, वह कमाल है। वो कहती हैं – “मेरे पीछे पड़ने पर खतरा बहुत बड़ा है, अभी तुम्हारा भइया पिटाकर गया है, अब तुम्हारी बारी है, सुधर जाओ।” अक्षरा के अंदाज में जो चुटकीलेपन की मिठास है, वो वीडियो को और खास बना देती है। उनकी एक्टिंग स्किल्स इस छोटे से वीडियो में भी खूब चमक रही हैं।

18 जुलाई को रिलीज होगी अक्षरा सिंह की अगली फिल्म 'रुद्र-शक्ति'

सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही नहीं, बड़े पर्दे पर भी अक्षरा सिंह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस साल 18 जुलाई को उनकी नई फिल्म 'रुद्र-शक्ति' रिलीज होने जा रही है, जो सावन के पावन महीने में दर्शकों को आध्यात्म और मनोरंजन का डबल डोज देने वाली है।

इस फिल्म में अक्षरा सिंह महादेव की भक्त 'शक्ति' के किरदार में नजर आएंगी, वहीं उनके अपोजिट नजर आएंगे भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति और अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत, जो 'रुद्र' का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में एक अनोखी प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जो दर्शकों को आध्यात्मिकता और भावनाओं से जोड़ते हुए एक अलग अनुभव देगी।

अक्षरा के फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, और ट्रेलर को देखकर ये साफ है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी हलचल मचाने वाली है। अब देखना होगा कि अक्षरा सिंह इस बार किस तरह से दर्शकों का दिल जीतती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक