न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘छम्मक छल्लो’ सिंगर एकॉन का 29 साल बाद हो रहा तलाक, इस रियलिटी शो में धूम मचाते दिखेंगे अक्षय-अरशद

अमेरिकी सिंगर एकॉन (52) पूरी दुनिया में मशहूर हैं। लोग उनकी गायिकी के दीवाने हैं। एकॉन के लाखों-करोड़ों फैन हैं जो उन्हें दिलो-जान से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Sep 2025 3:07:46

2 News : ‘छम्मक छल्लो’ सिंगर एकॉन का 29 साल बाद हो रहा तलाक, इस रियलिटी शो में धूम मचाते दिखेंगे अक्षय-अरशद

अमेरिकी सिंगर एकॉन (52) पूरी दुनिया में मशहूर हैं। लोग उनकी गायिकी के दीवाने हैं। एकॉन के लाखों-करोड़ों फैन हैं जो उन्हें दिलो-जान से चाहते हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' में ‘छम्मक छल्लो' गाने को अपनी आवाज से सजाया था, जिसके बाद वे हिंदुस्तान में भी लोकप्रिय हो गए। फिलहाल एकॉन से जुड़ी खबर ये है कि उन्होंने तलाक का फैसला किया हैं। वे पत्नी टोमेका थियम से 15 सितंबर को होने वाली शादी की 29वीं सालगिरह से चार दिन पहले ही अलग हो गए हैं। थियम ने हाल ही तलाक के लिए अर्जी दी थी। उनकी शादी 1996 में हुई थी। कपल की एक 17 साल की बेटी जर्नी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थियम ने तलाक की वजह आपसी मतभेद बताई है। थियम संयुक्त लीगल कस्टडी चाहती हैं, लेकिन चाहती हैं कि बेटी उनके साथ रहे। उन्होंने अदालत से यह भी अनुरोध किया कि जब तक वह जीवनसाथी के रूप में गुजारा भत्ता मांग रही हैं, तब तक एकॉन को किसी भी तरह का जीवनसाथी का भरण-पोषण भुगतान न दिया जाए। थियम एक अमेरिकी उद्यमी और रिकॉर्ड लेबल कार्यकारी हैं। उन्हें एकॉन की दीर्घकालिक पत्नी के रूप में जाना जाता है। बता दें अलियाउन थियाम के नाम से जन्मे एकॉन बहुविवाह प्रथा के बारे में खुलकर बात करते रहे हैं।

साल 2022 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उनके 9 बच्चे हैं और वे शादी और डेटिंग, दोनों को ही वास्तविक रिश्ते मानते हैं। उन्होंने अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अपनी भूमिका पर जोर दिया और कहा कि हालांकि वे हमेशा छुट्टियों और सिंगिंग जैसे कार्यक्रमों में मौजूद नहीं रह पाते, लेकिन वे यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके परिवार की जरूरतें पूरी हों। एकॉन को साल 2000 के दशक की शुरुआत में ‘लॉक्ड अप’ और ‘स्मैक दैट’ जैसे चार्ट-टॉपिंग सिंगल्स से प्रसिद्धि मिली। एकॉन अन्य कलाकारों के लिए अक्सर हुक्स गाते रहते हैं और उन्हें 200 से ज्यादा गेस्ट एक्टर के रूप में उपस्थिति तथा 32 बिलबोर्ड हॉट 100 गीत गाने का श्रेय प्राप्त है। एकॉन ने ‘स्मैक दैट’, ‘राइट नाउ’, ‘आइ वॉना लव यू’, ‘बोनांजा’ जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं जो चार्ट बस्टर और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

akon,american singer akon,chamak challo song,ra one movie,shahrukh khan,tomeka thiam,akon tomeka divorce,bigg boss 19,Akshay Kumar,arshad warsi

BB 19 में वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट करेंगे ‘जॉली एलएलबी 3’ स्टार अक्षय व अरशद

सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों धूम मचा रहा है। घर के अंदर सभी कंटेस्टेंट अलग-अलग तरह से खुद को बेस्ट साबित करने में लगे हुए हैं। वे इसके लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। आए दिन ड्रामे हो रहे हैं। कभी किसी के बीच लव स्टोरी की झलक दिखती है तो कभी लड़ाई-झगड़ों से तूफान आ जाता है। अब इस ‘वीकेंड का वार’ को लेकर नई अपडेट सामने आई है। इस वीकेंड पर सलमान शो से गायब रहेंगे। सलमान की जगह अरशद वारसी और अक्षय कुमार होस्ट करेंगे।

सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के चलते लद्दाख में हैं। बता दें अरशद को ‘बिग बॉस’ होस्ट करने का एक्सपीरियंस है। साल 2006 में ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन ऑन एयर हुआ था। तब शो के पहले होस्ट अरशद ही थे। अब 18 साल बाद उनकी वापसी होने जा रही है। उनका साथ बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय देंगे। अक्षय और अरशद 13 और 14 सितंबर को ‘बिग बॉस’ में नजर आएंगे। वे कंटेस्टेंट्स की क्लास लेने के अलावा उनके साथ मस्ती भी करेंगे।

दरअसल वे अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के प्रमोशन के लिए आ रहे हैं, जो 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर सुभाष कपूर की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ की तीसरी सीरीज है। इसके पहले पार्ट में अरशद, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला और अमृता राव अहम किरदार में नजर आए थे। वहीं दूसरे पार्ट में अक्षय, अन्नू कपूर, हुमा कुरैशी की लीड भूमिका थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह