Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर’ के सामने कमजोर पड़ी ‘अखंडा 2’, सातवें दिन दर्ज हुआ सबसे कमजोर कलेक्शन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के दबदबे के बीच ‘अखंडा 2: थांडवम’ की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सातवें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया, फिर भी 100 करोड़ क्लब की उम्मीद बरकरार है। जानिए पूरा बॉक्स ऑफिस अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 19 Dec 2025 8:34:38

‘धुरंधर’ के सामने कमजोर पड़ी ‘अखंडा 2’, सातवें दिन दर्ज हुआ सबसे कमजोर कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर इस समय रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जिसका असर नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2: थांडवम’ पर भी पड़ता दिख रहा है। फिल्म ने अपना पहला सप्ताह पूरा कर लिया है, लेकिन शुरुआती जोश के बाद इसकी कमाई की रफ्तार लगातार धीमी होती चली गई। खासकर वीकडेज में दर्शकों की संख्या में गिरावट साफ देखने को मिली है। इसके बावजूद ‘अखंडा 2’ अब भी 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।

सातवें दिन कितना कमा पाई ‘अखंडा 2: थांडवम’?

‘अखंडा 2: थांडवम’ इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल थी। कुछ समय की देरी के बाद जब यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो पहले दिन दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिल्म ने पेड प्रीव्यू शोज से ही 8 करोड़ रुपये कमा लिए थे और ओपनिंग डे पर 22.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह पहले दिन का कुल कलेक्शन 30.5 करोड़ रुपये रहा, जो किसी भी लिहाज से मजबूत शुरुआत मानी गई।

इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे दिन इसका कलेक्शन 15.1 करोड़ रुपये रहा। हालांकि चौथे दिन से कमाई में साफ गिरावट देखने को मिली और यह आंकड़ा 5.25 करोड़ रुपये पर सिमट गया। पांचवें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये और छठे दिन 3.3 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को ‘अखंडा 2: थांडवम’ ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया और महज 2.50 करोड़ रुपये कमा पाई। इसके साथ ही भारत में फिल्म का सात दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 76.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
गुरुवार को कैसी रही थिएटर ऑक्यूपेंसी?

18 दिसंबर को तेलुगु 2D सिनेमाघरों में ‘अखंडा 2: थांडवम’ की कुल ऑक्यूपेंसी 16.07 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह के शो की शुरुआत अपेक्षाकृत कमजोर रही और ऑक्यूपेंसी सिर्फ 13.28 प्रतिशत रही। दोपहर के शो में हल्का सुधार देखने को मिला और यह आंकड़ा 16.46 प्रतिशत तक पहुंच गया। शाम के शो में ऑक्यूपेंसी सबसे बेहतर रही, जहां यह 17.55 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि रात के शो में यह 16.98 प्रतिशत रही।

100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है ‘अखंडा 2’?

‘अखंडा 2: थांडवम’ को फिलहाल रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिसका सीधा असर इसके कलेक्शन पर पड़ रहा है। शानदार ओपनिंग के बावजूद अब फिल्म की कमाई में सुस्ती नजर आने लगी है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिल्म ने अब तक 75 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए इसे करीब 24 करोड़ रुपये और कमाने हैं।

उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकेंड पर दर्शकों की संख्या में इजाफा होगा, जिससे फिल्म की कमाई फिर से रफ्तार पकड़ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो ‘अखंडा 2’ आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर नंदमुरी बालकृष्ण के खाते में एक और 100 करोड़ी फिल्म जोड़ सकती है। फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर हर किसी की नजरें इसी पर टिकी हुई हैं कि आने वाले दिनों में फिल्म की किस्मत किस करवट बैठती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका