एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। फैंस उन पर बेइंतेहा प्यार लुटाते हैं। वे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर चाहने वालों को खुश होने का मौका देते रहते हैं। आज बुधवार (19 फरवरी) का दिन अजय के लिए बहुत खास है क्योंकि उनकी मां वीना देवगन का जन्मदिन है। इस मौके पर देवगन फैमिली में जश्न का माहौल है।
मां के बर्थडे पर अजय ने तो सोशल मीडिया के माध्यम से उन पर प्यार लुटाया ही, साथ ही काजोल ने भी खास पोस्ट लिखकर सासू मां को विश किया है। अजय ने मां के साथ एक अनसीन तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के साथ अजय ने दिल की बात कही है। अजय ने अपने इमोशनल मैसेज में लिखा, “आपका प्यार पाना और आपको प्यार करना सबसे बड़ा सौभाग्य मां। आपके चेहरे की ये मुस्कान कभी कम न हो। आपका दिल हमेशा खुशियों से भरा रहे। हैप्पी बर्थडे मां। लव यू ऑलवेज।”
इसके साथ ही अजय ने हार्ट इमोजी भी शेयर की। काजोल भी अक्सर अपनी सासू मां के लिए प्यार भरी पोस्ट शेयर करती रहती हैं तो ऐसे में वह यह स्पेशल अवसर कैसे चूक सकती थीं। काजोल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सास के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरे सभी कामों में मेरी साझीदार और साथी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” काजोल ने सासू मां को अपना पार्टनर इन क्राइम भी बताया। काजोल और अजय की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स भी रिएक्ट कर विश कर रहे हैं।














