न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय ने ‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट से मिलवाया, बताई रिलीज डेट, ‘सैयारा’ गाते अरिजीत के वीडियो ने मचाई धूम

‘धमाल’ बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। इसके तीन पार्ट आ चुके हैं और तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रहे। दर्शकों ने इन पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Sep 2025 3:03:10

2 News : अजय ने ‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट से मिलवाया, बताई रिलीज डेट, ‘सैयारा’ गाते अरिजीत के वीडियो ने मचाई धूम

‘धमाल’ बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। इसके तीन पार्ट आ चुके हैं और तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रहे। दर्शकों ने इन पर भरपूर प्यार लुटाया। पिछले काफी समय से इसके चौथे पार्ट 'धमाल 4' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसको लेकर एक खुशखबरी सामने आई है। 'धमाल 4' की अनाउंसमेंट हो गई है। दिग्गज एक्टर अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म की रिलीज डेट बताई है। इसके साथ ही अजय ने यह जानकारी भी दी कि इस फिल्म में उनके साथ कौन से स्टार्स काम करते नजर आएंगे। अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फोटो शेयर की है।

इसके साथ अजय ने कैप्शन में लिखा, “गैंग आप लोगों के लिए लेकर आया है आज की ताजा खबर जो अब जल्द ही लूटने जा रहा है आपका दिल और दिमाग। ‘धमाल 4’ साल 2026 की ईद पर सिनेमाघरों में आएगी।” दिग्गज फिल्ममेकर इंदर कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'धमाल 4' में अजय के साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, रवि किशन, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद जैसे सितारे नजर आएंगे। गौरतलब है कि इस फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट 'धमाल' साल 2007, दूसरा पार्ट 'डबल धमाल' साल 2011 और तीसरा पार्ट 'टोटल धमाल' साल 2019 में रिलीज हुआ था।

इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा था, “हंसने के लिए तैयार हो जाइए! धमाल 4 ईद 2026 पर सिनेमाघरों में धूम मचाएगी, इस पागलपन को मिस न करें।” निर्माताओं ने इस साल मार्च में ‘धमाल 4’ की शूटिंग की घोषणा की थी। तब ‘धमाल 4’ की टीम के साथ दो तस्वीरें साझा करते हुए अजय ने लिखा था, “पागलपन वापस आ गया है! धमाल 4 की धमाकेदार शुरुआत - मालशेज घाट का शेड्यूल पूरा, मुंबई शेड्यूल शुरू! हंसी का धमाल शुरू हो गया।” अजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो इस साल उनकी फिल्म ‘आजाद’, ‘रेड 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ रिलीज हो चुकी हैं। अब वे ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आएंगे।

लंदन में एक मेगा कॉन्सर्ट में अरिजीत सिंह ने ‘सैयारा’ गाने से लूट ली महफिल

अरिजीत सिंह मौजूदा दौर के बेस्ट सिंगर्स में गिने जाते हैं। अरिजीत की आवाज का जादू पूरी दुनिया में चलता है। अब अरिजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अरिजीत ने लंदन के टॉटेनहैम हॉटस्पर स्टेडियम में आयोजित एक मेगा कॉन्सर्ट में सुपरहिट ट्रैक ‘सैयारा’ की प्रस्तुति देकर सबको हैरत में डाल दिया। वैसे ‘सैयारा’ गाने को मूल रूप से कश्मीरी गायक फहीम अब्दुल्ला ने अपने सुरों से पिरोया है। कॉन्सर्ट की शुरुआत अरिजीत के लोकप्रिय गीतों से हुई।

‘केसरिया’, ‘बुल्लेया’, ‘मस्त मगन’ और ‘कबीरा’ जैसे ट्रैक्स पर स्टेडियम गूंज उठा। हालांकि माहौल में असली जादू तब घुला, जब अरिजीत ने अचानक ‘सैयारा’ गाना शुरू कर दिया। लाइव परफॉर्मेंस में अरिजीत ने इस गाने को एक रेट्रो टच के साथ पेश किया। जैसे ही उन्होंने सुर छेड़े स्टेडियम दर्शकों की तालियों और सीटियों से गूंज उठा। लोगों ने फोन कैमरे ऑन कर लिए और इसके वीडियो धड़ाधड़ शेयर होने लगे। श्रोताओं ने अरिजीत के इस अंदाज की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “अरिजीत सैयारा = रोंगटे खड़े हो गए!” वहीं किसी ने कहा, “भाई ने जैसे खुद गाना लिखा हो, वैसे गा डाला।”

बता दें ‘सैयारा’ टाइटल ट्रैक की धुन तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने तैयार की है। इसके बोल मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ‘सैयारा’ सुपरहिट रही। अरिजीत का करिअर मोहित सूरी की फिल्मों से खास तौर पर जुड़ा रहा है। उन्होंने 2011 में मोहित की फिल्म ‘मर्डर 2’ के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से हिंदी सिनेमा में शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मोहित की फिल्मों में कई सुपरहिट गाने दिए, जिन्होंने इंडस्ट्री में उन्हें पहचान दिलाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह