#Drishyam2 continues to dominate, remains the first choice of moviegoers on [second] Fri… Strong advance bookings should ensure double digits on [second] Sat and Sun… Will comfortably cross ₹ 125 cr in Weekend 2… [Week 2] Fri 7.87 cr. Total: ₹ 112.53 cr. #India biz.
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' के सामने बॉक्स ऑफिस पर अब वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' भी है। दोनों फिल्मों के बीते शुक्रवार की कमाई की बात करें तो दृश्यम 2' 7.87 करोड़ रुपये तो 'भेड़िया' ने 7.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से तो अजय देवगन की फिल्म वरुण धवन की फिल्म पर भारी पड़ी है। अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दृश्यम 2' साल 2015 में आई 'दृश्यम' का दूसरा पार्ट है। ये फिल्म साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल की 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' का रीमेक है।
















