न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय देवगन ने दिखाई 2023 की प्यारी यादें, शूरा को अरबाज ने ऐसे किया था प्रपोज, देखें Video

एक्टर अजय देवगन ने साल 2023 की कुछ खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Dec 2023 6:30:25

2 News : अजय देवगन ने दिखाई 2023 की प्यारी यादें, शूरा को अरबाज ने ऐसे किया था प्रपोज, देखें Video

एक्टर अजय देवगन ने साल 2023 की कुछ खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अजय परिवार के साथ बेहद अनमोल पल बिताते दिख रहे हैं। ये उनकी परिवार के साथ वेकेशन की तस्वीरें हैं, जिन्हें आज से पहले कभी नहीं देखा गया। इनमें अजय और उनकी पत्नी काजोल दोनों बच्चों न्यासा और युग के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

अजय ने आज 31 दिसंबर को ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर बच्चों के साथ है। अजय इसमें काफी खुश नजर आ रहे हैं। आगे अजय बेटी न्यासा के साथ हैं। अजय बिटिया को लेकर काफी पजेसिव और प्रोटेक्टिव हैं। एक तस्वीर में अजय ने युग को गोद में लिया है। साथ में काजोल भी हैं। एक फोटो में अजय साइकलिंग करते हुए परिवार के साथ बेहद मस्ती भरे मूड में हैं। एक तस्वीर में अजय के चश्मे में युग दिख रहे हैं। एक तस्वीर में युग का बेहद नटखट अंदाज है। अजय द्वारा शेयर की गई आखिरी फोटो में पूरा परिवार दिखाई दे रहा है।

इसमें न्यासा मोनोकिनी में हैं। अजय ने कैप्शन में लिखा, “गैलरी देखने पर इन जेम्स को पाया। परंपराओं, प्रियजनों और छुट्टियों के दौरान हमेशा हमारे दिलों को भरने वाली गर्मजोशी को चीयर्स। इस नए साल में आप सभी को ऐसे ही मैजिक की शुभकामनाएं।” ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। बता दें कि अजय और काजोल की शादी फरवरी 1999 में हुई थी। 54 वर्षीय अजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनके पास ‘सिंघम 3’ तथा ‘औरों में कहां दम था’ जैसी फिल्में हैं।

शूरा को शादी से 5 दिन पहले ही अरबाज ने किया था प्रपोज, अरहान भी थे मौजूद

कपल अरबाज खान और शूरा खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिलहाल ये दोनों हनीमून मनाने निकल पड़े हैं। इन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। जहां अरबाज बीवी का हाथ पकड़कर चलते हुए दिखाई दिए। अब शूरा ने आज रविवार (31 दिसंबर) को अपने इंस्टा हैंडल से एक प्यारा वीडियो शेयर किया है।

इसमें अरबाज उन्हें प्रपोज करते दिख रहे हैं। क्लिप में शूरा को अरबाज से सरप्राइज होते देखा जा सकता है, जो फूलों का एक बड़ा गुलदस्ता पकड़े हुए थे और घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज कर रहे थे। फिर अरबाज ने उन्हें एक रिंग पहनाई और शूरा शरमा रही थीं। उन्होंने चेहरा हाथों से ढक लिया था। बाद में उन्होंने अरबाज को कसकर गले लगाया, जिन्होंने शूरा के माथे पर प्यार से किस किया।

इस मौके पर अरबाज की बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा तथा अरबाज के बेटे अरहान भी मौजूद थे। क्लिप के साथ शूरा ने लिखा, “19 तारीख को 'हां' कहने से लेकर 24 दिसंबर को शादी करने तक। यह बहुत जल्दी था।” इस पोस्ट पर अरबाज ने लिखा, “घुटनों पर बैठने के समय फीलिंग बहुत हाई थी।” बता दें कि अरबाज 56 और शूरा 41 साल की हैं। अरबाज का इससे पहले मलाइका अरोड़ा से तलाक हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम