अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर रिलीज, पंजाबी तड़के और कॉमेडी से भरपूर है ये सीक्वल
अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें डबल एक्शन, कॉमेडी और पंजाबी तड़का देखने को मिल रहा है। फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होगी और इसमें एक बड़ी स्टारकास्ट शामिल है।
Posts by : Rajesh Bhagtani |
Updated on: Fri, 11 Jul 2025 2:46:37
अजय देवगन ने 'सन ऑफ सरदार 2' के ट्रेलर के साथ एक बार फिर अपने फैंस को हंसी, मस्ती और देसी ड्रामे की दुनिया में लौटा दिया है। 2012 की सुपरहिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के बाद अब इस सीक्वल में जस्सी यानी अजय देवगन एक नए अंदाज और दोगुने जोश के साथ पर्दे पर लौटे हैं। इस बार कहानी भारत से निकलकर सीधे स्कॉटलैंड तक जाती है, जहां जस्सी की मस्ती और मुसीबतें दोनों ही बढ़ जाती हैं। ट्रेलर में क्या है खास?
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत जस्सी की पुरानी यादों से होती है और धीरे-धीरे कहानी एक नए चैप्टर की ओर बढ़ती है। ट्रेलर में भरपूर कॉमेडी पंच, जबरदस्त एक्शन और देसी स्वैग देखने को मिलता है। अजय देवगन का वही पुराना स्टाइल और नॉनस्टॉप ह्यूमर इस बार और ज्यादा रंग जमाता नजर आता है। गाने ‘पहला तू दूसरा तू’ पहले ही सोशल मीडिया पर हिट हो चुके हैं और ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है।