अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' आज शाम डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह अजय की पहली फिल्म है जो ओटीटी पर रिलीज होगी। इससे पहले उनकी फिल्म तान्हाजी थिएटर में रिलीज हुई थी, जो काफी सफल रही थी। जब अजय से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन्हें लेकर वे कभी परेशान नहीं होते हैं और न ही उन्हें इस नंबर रेस की चिंता है। ये रेस लोगों द्वारा क्रिएट की हुई है। मैंने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। मुझे ये बेकार की बातें लगती हैं इसीलिए कभी इस रेस से डर भी नहीं लगता।














