न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय देवगन की फिल्म ‘नाम’ का ट्रेलर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी तमन्ना की ‘सिकंदर का मुकद्दर’

अजय देवगन 90 के दशक से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अजय आज भी बॉलीवुड के सबसे बिजी कलाकारों में से एक माने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Nov 2024 2:22:22

2 News : अजय देवगन की फिल्म ‘नाम’ का ट्रेलर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी तमन्ना की ‘सिकंदर का मुकद्दर’

अजय देवगन 90 के दशक से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अजय आज भी बॉलीवुड के सबसे बिजी कलाकारों में से एक माने जाते हैं। उनकी एक के बाद एक फिल्म कतार में लगी रहती है। हाल ही दिवाली पर 1 नवंबर को अजय स्टारर मूवी ‘सिंघम अगेन’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसी महीने अजय की एक और फिल्म ‘नाम’ भी दर्शकों को लुभाने के लिए आने वाली है। आज गुरुवार (7 नवंबर) को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। फिल्म में अजय के साथ समीरा रेड्डी, भूमिका चावला और राजपाल यादव भी हैं।

अजय का एक्शन अवतार देखने लायक है। अनिल रुंगटा इस फिल्म के निर्माता और 'भूल भुलैया 3' बनाने वाले अनीस बज्मी इसके निर्देशक हैं। यूं तो यह फिल्म कई सालों पहले बन गई थी, लेकिन यह किसी न किसी कारण से बार-बार टल रही थी। अब लोग 22 नवंबर से बड़े पर्दे पर इसका मजा ले सकेंगे। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें हीरो याददाश्त खो देता है और अपनी पहचान खोजने के लिए यात्रा पर निकल पड़ता है। फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड और मुंबई में हुई है।

बता दें अजय और अनीस की जोड़ी ने इससे पहले साल 1998 में फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में अपना जादू चलाया था। इसके बाद 2002 में 'दीवानगी' और 2004 में 'हलचल' में भी उनका कमाल देखने को मिला। निकट भविष्य में अजय 'आजाद', ‘रेड 2’, 'सन ऑफ सरदार 2' और 'शैतान 2' में भी नजर आएंगे। हाल ही ‘आजाद’ का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें अजय के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी काम कर रहे हैं। दोनों की यह पहली फिल्म है।

ajay devgn,actor ajay devgn,naam movie,naam trailer,sameera reddy,bhumika chawla,singham again,tamannaah bhatia,actress tamannaah bhatia,sikandar ka muqaddar

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही ‘सिकंदर का मुकद्दर’ में तमन्ना के साथ हैं ये कलाकार

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 29 नवंबर को रिलीज होगी। नेट फ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, “तीन आरोपी, लेकिन कौन अपराधी? केस जल्दी ही खुलेगा। वॉच सिकंदर का मुकद्दर, आउट 29 नवंबर, ओनली ऑन नेटफ्लिक्स!” फिल्म में तमन्ना के साथ जिमी शेरगिल, अविनाश तिवारी, राजीव मेहता, दिव्या दत्ता और जोया अफरोज भी हैं।

तमन्ना एक बिल्कुल नए और डायनेमिक रोल में दिखेंगी। कुछ समय पहले स्निपेट और बिहाइंड द सीन फुटेज रिलीज किए जाने के बाद से ही फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसमें तमन्ना इंटेन्स एक्शन पैक्ड सीन करेंगी। फिल्म का डायरेक्शन नीरज पांडे कर रहे हैं, जिनकी पिछली फिल्म 'औरों में कहां दम था' थी। इसमें अजय देवगन व तब्बू थे।

तमन्ना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने हाल ही में अपनी मचअवेटेड तेलुगु फिल्म ‘ओडेला 2’ की शूटिंग पूरी की है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। तमन्ना ने इस साल तमिल हिट फिल्म ‘अरनमनई 4’ के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी। फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे। तमन्ना ‘स्त्री 2’ के वायरल ट्रैक ‘आज की रात’ में अपना जादू चलाने में सफल रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री