न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय देवगन और काजोल ने किया दीपिका को सपोर्ट, न्यासा की बॉलीवुड में एंट्री पर ऐसा बोले एक्टर

‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा अब अपनी आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 May 2025 12:27:28

2 News : अजय देवगन और काजोल ने किया दीपिका को सपोर्ट, न्यासा की बॉलीवुड में एंट्री पर ऐसा बोले एक्टर

‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा अब अपनी आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें ‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास हैं। हालांकि दीपिका पादुकोण ने यह फिल्म छोड़ दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने ज्यादा फीस के साथ प्रोफिट शेयरिंग की मांग की थी। साथ ही दीपिका 8 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी ही करना चाहती थीं। संदीप के ये शर्तें नहीं मानने से दीपिका ने फिल्म से किनारा कर लिया। इसके तुरंत बाद संदीप ने तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया।

साथ ही फिल्म की स्क्रिप्ट लीक होने पर संदीप ने दीपिका से नाराजगी जताते हुए एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की। हालांकि इसमें संदीप ने दीपिका का नाम नहीं लिया लेकिन इशारों-इशारों में उन पर जमकर निशाना साधा। अब शिफ्ट ड्यूटी के मामले में अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल ने भी रिएक्ट किया है। दरअसल अजय शुक्रवार (29 मई) को काजोल की आने वाली फिल्म ‘मां’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि क्या 8 घंटे की शिफ्ट का क्लॉज हिंदी फिल्म निर्माताओं को पसंद आ रहा है।

इस पर अजय ने कहा कि ऐसा नहीं है कि ये लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। ज्यादातर ईमानदार फिल्म निर्माताओं को इससे कोई समस्या नहीं होगी और इसके अलावा एक मां होने और 8 घंटे काम करने के कारण ज्यादातर लोग 8-9 घंटे की शिफ्ट में काम करने लगे हैं। काजोल भी एक नई मां और पेशे से किसी एक्ट्रेस के 8 घंटे काम करने की मांग को सही मानती हैं। दीपिका ने पिछले साल सितंबर में बेटी दुआ का स्वागत किया है। वह शादी के 6 साल बाद मां बनी हैं। बहरहाल 'मां' फिल्म की बात करें तो इसमें काजोल के साथ रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता भी हैं। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू और बांग्ला भाषा में रिलीज होगी।

ajay devgn,actor ajay devgn,kajol,actress kajol,ajay kajol,deepika padukone,sandeep reddy vanga,spirit,nysa devgn,maa movie

न्यासा को कभी बी-टाउन पार्टी तो कभी हाई-फैशन इवेंट में किया जाता है स्पॉट

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने अब तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। अब बॉलीवुड में न्यासा के डेब्यू को लेकर उनके पापा अजय ने चुप्पी तोड़ी है। ‘मां’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अजय ने मीडिया से बातचीत में न्यासा को लेकर भी किए सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उनका बेटा युग देवगन भी उनके साथ था।

जब फिल्म में काजोल की बेटी के किरदार के लिए पूछा गया तो अजय ने खुलासा किया कि न्यासा को फिलहाल फिल्मों में आने में कोई दिलचस्पी नहीं है। पूर्व में काजोल से भी जब न्यासा को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने भी ऐसा ही जवाब दिया था। अब देखना है कि न्यासा बॉलीवुड में आती हैं या नहीं। हालांकि फैंस न्यासा को अपने माता-पिता की जैसे सिनेमा में धूम मचाते देखना चाहते हैं।

न्यासा 22 साल की हो चुकी हैं, लेकिन किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। हालांकि वह आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उन्हें कई बी-टाउन पार्टीज में भी स्पॉट किया गया है। कभी वो किसी हाई-फैशन इवेंट में नजर आती हैं, तो कभी दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। न्यासा अकसर अपने लुक को लेकर सबका ध्यान खींचती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी