न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजय देवगन के इंडस्ट्री में 30 साल पूरे, अक्षय-अमिताभ ने दी बधाई, बिग बॉस फेम अर्शी खान का एक्सीडेंट

मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं। अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 6:52:02

अजय देवगन के इंडस्ट्री में 30 साल पूरे, अक्षय-अमिताभ ने दी बधाई, बिग बॉस फेम अर्शी खान का एक्सीडेंट

मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं। अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में अजय वैनिटी वैन में वर्कआउट कर रहे हैं। इसी दौरान उनकी टीम का एक शख्स आता है और उन्हें विश करता है। अजय के विश करने का कारण पूछने पर वो बोलता है सर आपने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए। इस पर अजय ने उसका गाल पकड़कर उसे धन्यवाद किया। अजय ने कैप्शन में लिखा कि उनकी टीम ने ये वीडियो बनाया है।

मैं अपनी टीम को इसके लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं। दुआओं में याद रखना। अजय की पहली फिल्म फूल और कांटे 22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई थी, जो दमदार एक्शन और जबरदस्त म्यूजिक के कारण सुपरहिट थी। उनके होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'तानाजी' उनकी सौवीं फिल्म थीं। वे बहुत जल्द 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'मेडे', 'मैदान' और 'थैंक गॉड' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अजय हाल ही में डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आए थे।

अक्षय कुमार ने शेयर की फोटो, लिखा यह मैसेज

अभिनेता अक्षय कुमार ने अजय देवगन की दोस्ती को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक किस्सा शेयर किया है। साथ ही अपनी बेमिसाल दोस्ती की याद भी साझा की। अक्षय ने 'सूर्यवंशी' की ऑफस्क्रीन तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें अजय और अक्षय पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। अजय के हाथ में एक बाउल है, जिसमें फ्रूट्स हैं जबकि अक्षय उनके बगल में बैठे मुस्कुरा रहे हैं। अक्षय ने कैप्शन में लिखा- 'मुझे याद है जब हम दोनों लोग नए थे इंडस्ट्री में। मैं और तू साथ-साथ जुहू बीच में मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस करते थे और तुम्हारे पिता हमें ट्रेन करते थे। क्या दिन थे यार अजय देवगन।

इसी तरह से 'फूल और कांटे' फिल्म को रिलीज हुए 30 साल हो गए। वक्त जल्दी बीत जाता है लेकिन दोस्ती हमेशा रहती है।' बतौर लीड एक्टर अक्षय ने भी करियर की शुरुआत 1991 में की थी। अक्षय की पहली फिल्म 'सौगंध' थी। अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर अजय को बधाई दी है। बिग बी ने लिखा-'अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए, 22 नवंबर को ही उनकी पहली फिल्म फूल और कांटे रिलीज हुई थी। मीठा बोलने वाले, ज्यादा तंग नहीं करने वाले और फिर भी जुनून से भरे हुए। अजय को मेरी बधाई। ईश्वर करे आप अगले 70 सालों तक ऐसे ही काम करते रहें।'

ajay devgn,Akshay Kumar,arshi khan,amitabh bachchan,bollywood news in hindi

अर्शी की कार दिल्ली के मालवीय नगर में हुई दुर्घटनाग्रस्त

बिग बॉस फेम अर्शी खान (Arshi Khan) हाल ही में जब दिल्ली में शूटिंग कर रही थीं तो उनकी कार हादसे की शिकार हो गई। इसके बाद अर्शी को दुर्घटनास्थल के नजदीक एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी वे डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। अर्शी के फैंस उनके जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्शी अपनी मर्सडीज कार में थीं और दिल्ली के मालवीय नगर में उनके साथ हादसा हुआ। सही समय पर एयर बैग ओपन हुआ और वे एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गईं। उन्हें मेडिकल कन्सल्टेशन मिली है और अब वे अच्छा महसूस कर रही हैं।

अर्शी को सीने में दर्द की शिकायत है। उल्लेखनीय है कि अर्शी हमेशा से अपनी फोटो को लेकर चर्चा में रहीं लेकिन उन्हें फेम बिग बॉस से ही मिला। अर्शी बिग बॉस 11 का हिस्सा थीं। वे बिग बॉस 14 में भी वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर घर में आई थीं। अर्शी ‘विष’ और 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' में भी नजर आ चुकी हैं। अर्शी एक बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। वे ओटीटी प्रोजेक्ट्सच में काम करने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर