न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिषेक बच्चन संग अनबन की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने शेयर किया यह वीडियो, महिलाओं को दिया यह संदेश

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से पति अभिषेक बच्चन संग पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Nov 2024 11:06:32

अभिषेक बच्चन संग अनबन की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने शेयर किया यह वीडियो, महिलाओं को दिया यह संदेश

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से पति अभिषेक बच्चन संग पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर आएदिन खबरें सामने आती रहती हैं। कभी लगता है कि मामला बहुत आगे बढ़ चुका है और वे कभी भी तलाक की घोषणा कर सकते हैं और कभी ऐसे सुखद संकेत मिलते हैं जिन्हें देख महसूस होता है कि उनमें प्यार बना हुआ है और रिश्ते पर कोई आंच नहीं आएगी। सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन कपल ने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। इस बीच एक बार फिर ऐश्वर्या (51) लाइमलाइट में हैं।

हालांकि इसका कारण अभिषेक के साथ उनके संबंध नहीं हैं। दरअसल ऐश्वर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिलाओं को लेकर बात करती दिख रही हैं। ऐश्वर्या ने मैसेज दिया कि कभी भी समझौता नहीं करना चाहिए। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। इसमें ऐश्वर्या बोलती हैं कि सड़क पर उत्पीड़न, आप इससे कैसे निपटते हैं? आंख मिलाने से बचें? नहीं, समस्या को सीधे आंखों में देखें।

अपना सिर ऊंचा रखें, स्त्रीवादी और नारीवादी। मेरा शरीर, मेरा मूल्य, अपने मूल्य से कभी समझौता न करें। अपने आप पर संदेह न करें। अपने मूल्य के लिए खड़े हो जाओ। अपनी पोशाक या अपनी लिपस्टिक को दोष न दें। सड़क पर उत्पीड़न कभी भी आपकी गलती नहीं है। बता दें ऐश्वर्या कॉस्मैटिक ब्रैंड लोरियल की एक मुहिम के बारे में बता रही हैं और फैंस से इसका हिस्सा बनने की अपील कर रही हैं।

ऐश्वर्या की पिछली फिल्म थी 'पोन्नियिन सेल्वन 2', मिले हैं कई अवार्ड

ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, “महिलाओं के खिलाफ हिंसा खत्म करने के इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर, सड़क पर होने वाले उत्पीड़न को रोकने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बनें। यह कदम महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए है। आइए हम सब मिलकर इस पहल का समर्थन करें।” ऐश्वर्या वीडियो में अपने आम लुक मे दिखाई दे रही हैं। बीच से निकली मांग और चेहरे के दोनों साइड बाल। साथ ही गुलाबी और हरे रंग के कॉम्बिनेशन की जैकेट और उसके अंदर काले रंग की टी-शर्ट।

ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम की साउथ इंडियन फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐश्वर्या को इसके लिए कई अवार्ड भी मिले हैं। ऐश्वर्या अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ किसी न किसी इवेंट या फंक्शन में नजर आती हैं। तलाक की अफवाहों के बाद से आराध्या को हमेशा मां ऐश्वर्या के साथ ही देखा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री