न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐश्वर्या ने की सबकी बोलती बंद, बच्चन फैमिली में नहीं कोई दरार, अमिताभ के जन्मदिन पर शेयर की यह पोस्ट

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार (11 अक्टूबर) को 82 साल के हो गए। इस मौके पर अमिताभ को चाहने वालों ने भर-भरकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Oct 2024 11:00:22

ऐश्वर्या ने की सबकी बोलती बंद, बच्चन फैमिली में नहीं कोई दरार, अमिताभ के जन्मदिन पर शेयर की यह पोस्ट

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार (11 अक्टूबर) को 82 साल के हो गए। इस मौके पर अमिताभ को चाहने वालों ने भर-भरकर बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। हालांकि सबकी नजर उनकी बहू ऐश्वर्या रॉय बच्चन पर थीं कि वह कब और कैसी रिएक्शन देती हैं। इसका कारण है लंबे समय से बच्चन परिवार में आ रही अनबन की खबरें। हर कोई चाहता है कि उनमें अगर कुछ बिगड़ा भी है तो वह फिर से सही हो जाए। अब ऐश्वर्या ने अपने ससुर जी अमिताभ के जन्मदिन पर एक ऐसी पोस्ट डाली जिससे सबका दिल खुश हो जाएगा।

एक तरह से ऐश्वर्या ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वह अपने पति अभिषेक बच्चन से अलग हो गई है। लंबे समय से एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आने से लोग उनके तलाक की अटकलें लगाए जा रहे थे। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आराध्या के साथ बिग बी की पुरानी तस्वीर शेयर कर एक प्यारा सा संदेश लिखा है।

ऐश्वर्या ने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पा-दादाजी। भगवान हमेशा आपको खुश रखे।” फोटो में सफेद हुडी पहने अमिताभ और फ्लावर प्रिंट की फ्रॉक पहने हुए आराध्या नजर आ रही हैं। अमिताभ अपनी पोती को गले गलाए हुए मुस्कुरा रहे हैं। ऐश्वर्या की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि अभिषेक और बेटी श्वेता बच्चन ने अमिताभ के लिए कोई पोस्ट शेयर नहीं की, जिससे फैंस हैरान हैं।

ऐश्वर्या रॉय और अभिषेक बच्चन के तलाक को लेकर लगातार उड़ रही थीं अफवाहें

ऐश्वर्या की पोस्ट देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हो गए। कई लोगों ने कमेंट्स सेक्शन में अपना उत्साह भी जाहिर किया। एक फैन ने लिखा, “आखिरकार इतने लंबे समय के बाद, आपने कुछ पोस्ट किया।” वहीं दूसरे ने कहा, “और कई लोग कह रहे थे कि अब उनका तलाक हो गया है, यह उनके लिए एक चुप्पी है।” बता दें कि कई खास मौकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में ऐश्वर्या को बच्चन फैमिली के साथ नहीं देखा गया था।

जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान भी ऐश्वर्या बेटी के साथ अलग से पहुंची थीं जबकि अभिषेक, अमिताभ, जया, श्वेता, अगस्त्य व नव्या नवेली एक साथ दिखे थे। इसी के बाद से पारिवारिक झगड़े के बारे में अफवाहें उड़ी थीं। इसके अलावा पिछले दिनों ऐश्वर्या व अभिषेक को विदेशों में भी अलग-अलग देखा गया। अभी तक ऐश्वर्या और अभिषेक में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से अपनी शादी या रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उनकी साल 2007 में शादी हुई थी। साल 2011 में आराध्या का जन्म हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री