न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक बच्चन के बगैर आराध्या के साथ दुबई पहुंचीं ऐश्वर्या, ये हैं अनन्या पांडे के फेवरेट सेलेब्रिटी क्रश

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Sep 2024 12:28:45

2 News : अभिषेक बच्चन के बगैर आराध्या के साथ दुबई पहुंचीं ऐश्वर्या, ये हैं अनन्या पांडे के फेवरेट सेलेब्रिटी क्रश

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) 2024 में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचीं। वहां से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें मां-बेटी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जा रहा है। दरअसल शनिवार (14 सितंबर) को ऐश्वर्या व आराध्या को दुबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान ऐश्वर्या को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया। ऐश्वर्या ने गुलदस्ता बेटी को दे दिया।

ऐश्वर्या को ब्लैक कलर की फुल-स्लीव्स टी-शर्ट और मैचिंग ट्राउजर में देखा गया, जबकि आराध्या ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी। इससे पहले आराध्या अपनी मां के साथ कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 के लिए फ्रांस भी गई थीं। एक बार फिर अभिषेक के मां-बेटी के साथ नहीं होने से फैंस चिंतित हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अनबन को लेकर खबरें चल रही हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बात तलाक तक पहुंच गई है। ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने पिछले साल मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ मूवी में ‘पझुवूर रानी नंदिनी’ की भूमिका निभाई थी। ऐश्वर्या को इस फिल्म के लिए SIIMA में बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। मणिरत्नम को बेस्ट डायरेक्टर जबकि विक्रम को बेस्ट एक्टर के लिए नामांकित किया गया है।

Aishwarya Rai Bachchan,actress aishwarya,aaradhya bachchan,abhishek bachchan,dubai,virat kohli,ananya panday,virat ananya

आदित्य से ब्रेकअप के बाद हार्दिक-शुभमन के साथ जुड़ा अनन्या का नाम

एक्ट्रेस अनन्या पांडे का काफी समय तक एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ अफेयर चला। इस साल उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि अभी तक इस बारे में किसी की ओर से भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन उनके पब्लिक प्लेस पर साथ नहीं दिखने और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए कुछ भी शेयर नहीं करने से माना जा रहा है उनके रास्ते अलग हो चुके हैं।

अनंत अंबानी की जुलाई में हुई शादी में अनन्या को भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ डांस करते देखा गया था। तब फैंस ने हार्दिक का नाम अनन्या से जोड़ना शुरू कर दिया था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। अनन्या ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ एक वीडियो शूट किया था, जिसके बाद उनका नाम गिल के साथ जोड़ा जाने लगा था। अनन्या से अब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उनका फेवरेट सेलिब्रिटी क्रश कौन है, तो उन्होंने तुरंत भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली का नाम लिया।

अनन्या ही नहीं बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस विराट को अपना फेवरेट बता चुकी हैं। बता दें इस साल आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य रियान पराग की सर्च हिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें देखा गया था कि सर्च में अनन्या का नाम था। तभी से फैंस रियान को अनन्या के नाम से काफी चिढ़ाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री