न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या ने ‘गुरु’ के गाने के साथ शेयर किया यह BTS वीडियो, संदीप से विवाद पर दीपिका के सपोर्ट को लेकर बोलीं तमन्ना

एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही फ्रांस में आयोजित 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। ऐश्वर्या के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 May 2025 1:20:21

2 News : ऐश्वर्या ने ‘गुरु’ के गाने के साथ शेयर किया यह BTS वीडियो, संदीप से विवाद पर दीपिका के सपोर्ट को लेकर बोलीं तमन्ना

एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही फ्रांस में आयोजित 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। ऐश्वर्या के साथ बेटी आराध्या भी थीं। ऐश्वर्या वहां 2 अलग-अलग अवतार में नजर आईं और दोनों में ही छा गईं। पहले दिन ऐश्वर्या का साड़ी-सिंदूर लुक काफी चर्चाओं में रहा। अगले दिन ऐश्वर्या ब्लैक हॉलीवुड स्टाइल गाउन में छा गईं। अब ऐश्वर्या ने फिल्म फेस्टिवल के BTS वीडियो शेयर किए हैं। इन झलकियों में ऐश्वर्या का साड़ी वाला खास अंदाज देखने को मिल रहा है।

उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें रेड कार्पेट पर उनके पहले लुक की तैयारी दिखाई गई है। ऐश्वर्या ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई खूबसूरत सफेद साड़ी पहनी थी। वह सिंदूर लगाकर एक पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। ऐश्वर्या हैवी एम्ब्रॉइडरी वर्क व डिजाइन वाली सफेद साड़ी और 500 कैरेट का रूबी नेकलेस पहने हुए आकर्षक अंदाज में पोज दे रही हैं। इसमें मनीष को उनके आउटफिट पर काम करते हुए भी दिखाया गया है। ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर जाने से ठीक पहले मनीष और आराध्या के साथ पोज दिए।

यह वीडियो ऐश्वर्या ने उनकी साल 2007 की फिल्म 'गुरु' के गाने 'तेरे बिना बेसुआदी बेसुआदी रतियां' के साथ साझा किया है। फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट उनके पति अभिषेक बच्चन थे। फिल्म के न्यूयॉर्क प्रीमियर के बाद अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था। यह वीडियो देख फैंस खुश हैं क्योंकि ऐसा लग रहा है कि ऐश्वर्या-अभिषेक का रिश्ता सही ट्रैक पर है। पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। इस साल यह ऐश्वर्या का कांस रेड कार्पेट पर 22वां साल था, जहां उन्होंने लॉरियल पेरिस की ग्लोबल एम्बेसडर के तौर पर शिरकत की। उनकी पहली उपस्थिति साल 2002 में हुई थी, जब उनकी फिल्म 'देवदास' का प्रीमियर हुआ था।

तमन्ना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखी यह बात

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में हैं। पहले वो इस फिल्म का हिस्सा थीं। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में प्रभास लीड एक्टर हैं। हालांकि कुछ कारणों से दीपिका ने फिल्म छोड़ दी और इसके बाद संदीप ने इस फिल्म के लिए तृप्ति डिमरी को फाइनल कर दिया। इस बीच तमन्ना भाटिया को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि संदीप से विवाद के बीच उन्होंने दीपिका को सपोर्ट किया है। इस पर अब तमन्ना ने सफाई दी है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक फैन ने दीपिका के पुराने वीडियो पर तमन्ना का लाइक देखा। दीपिका इस वायरल वीडियो में उन चुनौतियों के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं, जो महिलाओं को प्रोफेशनल लाइफ में फेस करना पड़ता है। इसमें दीपिका से एक रिपोर्टर सवाल करता है कि क्या उनकी फिल्म ‘छपाक’ में रणवीर सिंह ने भी पैसा लगाया है? इस पर दीपिका ने कहा था कि एक्सक्यूज मी, ये आपसे किसने कहा। क्योंकि इसके लिए एक्ट्रेस ने खुद ही फंड किया था।

अब तमन्ना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर की और इसके साथ कैप्शन लिखा, “क्या इंस्टाग्राम ये पता लगा सकता है कि वो खुद ही पेज कैसे लाइक करता है? क्योंकि कुछ लोग ऐसी खबर बना रहे हैं और सच में मेरे पास काम करने को है।” गौरतलब है कि दीपिका के ‘स्पिरिट’ छोड़ने के बाद संदीप की एक पोस्ट चर्चा में रही थी, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिया फेमिनिज्म पर कटाक्ष किया था। इस पर दीपिका ने भी जवाब दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज