न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐश्वर्या ने दिखाई आराध्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, अभिषेक सहित बच्चन फैमिली का कोई सदस्य नहीं आया नजर

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। मीडिया और फैंस में आराध्या के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Nov 2024 11:05:50

ऐश्वर्या ने दिखाई आराध्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, अभिषेक सहित बच्चन फैमिली का कोई सदस्य नहीं आया नजर

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। मीडिया और फैंस में आराध्या के लिए जबरदस्त क्रेज है। आराध्या 16 नवंबर को 14 साल की हो गईं। ऐश्वर्या ने जन्मदिन के 4 दिन बाद बुधवार (20 नवंबर) को इस सेलिब्रेशन की झलक दिखाई हैं। इसमें आराध्या का अनदेखा अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में आराध्या के बचपन से लेकर अब तक की कई झलकियां शामिल हैं। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक 10 तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें कुछ तस्वीरें बुधवार की हैं, जिनमें आराध्या और ऐश्वर्या मैचिंग व्हाइट सूट में हैं।

वे दीवार पर लगी तस्वीर के आगे शीश झुकाती दिख रही हैं। ये तस्वीर ऐश्वर्या के पिता और आराध्या के नाना की है। आराध्या की नानी की झलक भी तस्वीर में है। इसके अलावा आराध्या के बचपन की तस्वीरों में उनकी मासूम झलक दिख रही है। दो फोटो में आराध्या के हाथ दिख रहे हैं, वहीं एक में बड़ा गुब्बारा नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है, “अब आप आधिकारिक तौर पर टीनेजर हैं आराध्या।” आखिरी तस्वीर में आराध्या का ऐसा रूप दिखा जो पहले कभी देखने को नहीं मिला। वह चमचमाती ड्रेस में शानदार लग रही हैं।

ऐश्वर्या उन्हें पीछे से हग कर रही हैं। ऐश्वर्या ने कैप्शन लिखा, “मेरे जीवन के अमर प्यार प्यारे डैडी-अज्जा और मेरी प्यारी आराध्या को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरा दिल, मेरी आत्मा, हमेशा और हमेशा के लिए।” उल्लेखनीय है कि 20 नवंबर को आराध्या के नाना की बर्थ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर ऐश्वर्या बेटी को लेकर मां के घर पहुंची थीं, जहां उन्होंने जन्मदिन सेलिब्रेट किया। ऐश्वर्या ने पिता के साथ ही बेटी को भी विश किया और एक साथ सेलिब्रेशन भी रखा।

जन्मदिन के जश्न में अभिषेक के नहीं होने पर फैंस फिर से लगा रहे तलाक की अटकलें

हालांकि, जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा है वो ये है कि बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन में पिता अभिषेक बच्चन की गैरमौजूदगी, जो लोगों को रास नहीं आ रही है। किसी भी तस्वीर में अभिषेक का दिखाई न देना, एक बार फिर दोनों के अलग होने की खबरों को हवा दे रहा है। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि तस्वीरों में अमिताभ का परिवार या जूनियर बच्चन नहीं हैं, तलाक की खबर अब सच लगती है।

दूसरे ने लिखा कि अभिषेक ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर कुछ भी पोस्ट क्यों नहीं किया। उल्लेखनीय है कि इस पूरे साल अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते में कड़वाहट की खबरें चलती आ रही हैं। ऐसे कई मौके आ चुके जब उन्हें साथ होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों को हमेशा अलग-अलग ही स्पॉट किया गया।

यहां तक कि अनंत अंबानी के शादी समारोह में भी वे अलग-अलग समय पर पहुंचे। इसके अलावा लगातार कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या बेटी के साथ अलग रहने लगी हैं। तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन भी कई दफा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हैं, जिसमें इस रिश्ते को लेकर संकेत मिलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री