न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां-बेटी के साथ गणपति पंडाल पहुंचीं ऐश्वर्या, इसलिए हो रही आराध्या की तारीफ, फैंस अभिषेक को लेकर पूछ रहे सवाल

हर बार की जैसे इस बार भी मुंबई में गणपति उत्सव की धूम मची हुई है। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए इस त्योहार का फिल्मी सितारे भी खूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Sep 2024 11:47:34

मां-बेटी के साथ गणपति पंडाल पहुंचीं ऐश्वर्या, इसलिए हो रही आराध्या की तारीफ, फैंस अभिषेक को लेकर पूछ रहे सवाल

हर बार की जैसे इस बार भी मुंबई में गणपति उत्सव की धूम मची हुई है। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए इस त्योहार का फिल्मी सितारे भी खूब जश्न मनाते हैं। इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी जीएसबी गणपति पंडाल में पहुंचीं। इस दौरान दोनों के साथ ऐश्वर्या की मां वृदा राय भी नजर आईं। मां-बेटी दोनों मिलकर वृंदा को संभालती दिखीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देख सकते हैं कि आराध्या पंडाल से मां और नानी के साथ बाहर आती हैं। इस दौरान वह नानी का हाथ थामे भीड़ में आगे बढ़ती हैं। तभी काफी भीड़ बढ़ जाती है और ऐश्वर्या, आराध्या व वृंदा का वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। ये देख ऐश्वर्या थोड़ी परेशान होती हैं। उनकी गाड़ी कुछ ही दूरी पर खड़ी रहती है। ऐसे में ऐश्वर्या, आराध्या को इशारा करते हुए कान में कुछ कहती हैं। आराध्या दौड़कर आगे जाती हैं और ऐश्वर्या मां को संभालती हैं।

आराध्या फटाफट गाड़ी का दरवाजा खोलती हैं और नानी को सहारा देने के लिए अंदर जाती हैं। पीछे से ऐश्वर्या मां को लिए आगे आती हैं और फिर गाड़ी में बैठकर तीनों वहां से निकल जाते हैं। आराध्या ने येलो सूट कैरी किया था, जबकि ऐश्वर्या बेबी पिंक सूट में नजर आईं। इस वीडियो को देख लोग आराध्या की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि 13 साल की उम्र में ही आराध्या काफी समझदार हो गई हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अटकलें जोरों पर

वहीं कुछ यूजर्स ने अभिषेक बच्चन के साथ नहीं नजर आने पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये अपने पति के साथ क्यों नहीं दिखती कभी।” अन्य यूजर ने लिखा, “जया आंटी तो कभी अपनी बहू के साथ नजर ही नहीं आती।” बता दें कि 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जब से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या अलग-अलग नजर आए तभी से दोनों के तलाक की अफवाहें चर्चा में हैं।

अभिषेक अपने माता-पिता और बहन के परिवार के साथ फंक्शन में पहुंचे थे, जबकि ऐश्वर्या और आराध्या साथ-साथ थे। इस शादी के बाद से कपल एक भी बार किसी इवेंट में साथ नहीं दिखा। ऐश्वर्या ज्यादातर अपनी बेटी के साथ स्पॉट होती हैं। हालांकि हाल ही ऐश्वर्या को उनके ससुराल ‘जलसा’ के बाहर स्पॉट किया गया था। कपल ने अब तक इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है। पिछले कुछ समय में ऐसे कई संकेत मिले हैं, जिन्हें देख लग रहा है कि अभिषेक-ऐश्वर्या का रिश्ता टूट चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क