अहान शेट्टी ने 3 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म तड़प के साथ बॉलीवुड में एंट्री की है। अहान हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ लंच डेट पर स्पॉट हुए थे। दोनों करीब 10 साल से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। अब तान्या ने अहान के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। तान्या ने इंस्टाग्राम पर ‘तड़प’ की शूटिंग के दौरान की कई बिहाइंड द शूट (बीटीएस) की फोटो शेयर की हैं जिनमें से एक फोटो में वे अहान की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। तान्या ने कैप्शन में लिखा, किसी को पता नहीं होगा कि आपने कितनी मेहनत और प्रयास किया है लेकिन मैं भाग्यशाली रही हूं कि मैंने आपको देखा है।
आपने सभी की उम्मीदों को पूरा किया है और खुद के प्रति सच्चे बने रहे। जो पैशन आप काम में दिखाते हैं वो मुझे प्रेरणा देता है। आप जिस तरह से अपने लोगों से प्यार और सुरक्षा करते हैं वो बहुत प्रभावशाली है। मैं आखिरी समय तक आपसे प्यार करूंगी और हर मुश्किल में आपके साथ खड़ी रहूंगी। कभी बदलना मत। अहान ने इस पोस्ट पर लिखा, आई लव यू। अहान के पिता सुनील शेट्टी, बहन अथिया शेट्टी और उनके बॉयफ्रेंड लोकेश राहुल ने हार्ट की इमोजी शेयर की है।
पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ सुस्त पड़ी ‘तड़प‘
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म ‘तड़प’ को अब तक बढ़िया रिस्पोंस मिला है। हालांकि रिलीज होने के पांचवें दिन यानी मंगलवार (7 दिसंबर) को इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में थोड़ी कमी नजर आई। तड़प ने पहले और दूसरे दिन मिलाकर 8.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। रविवार को फिल्म ने करीब 5 से 5.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। सोमवार को 2.25 करोड़ जुटाए। अब पांचवें दिन फिल्म ने 2 करोड़ का बिजनेस किया है, जो बाकी दिनों के मुकाबले कम है। इस फिल्म ने अब तक 17.77 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
'तड़प' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'आरएक्स 100' की रीमेक है। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित है। तड़प ने यूपी, बिहार, एमपी और गुजरात में ज्यादा अच्छा बिजनेस किया है। फिल्म के गाने जबरदस्त हैं। अहान एक आशिक के किरदार में दिखाई दिए, जिन्हें एमएलए की बेटी से प्यार हो जाता है।














