एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के बाद अब जल्द ही उनके छोटे बेटे अहान भी बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। अहान ने इससे पहले सोशल मीडिया पर बड़ा धमाका कर दिया। अहान इन दिनों गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने तानिया के साथ समुद्र में मस्ती करते हुए कुछ फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अहान ने गर्मी को अलविदा कहा है। अहान ने कैप्शन में लिखा, 'Goodbye summer'। सोशल मीडिया पर फोटो जमकर वायरल हो रही हैं।














