न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिन में 11-12 बार खाना खाते थे अहान, रजत टोकस अस्पताल में, इसलिए उड़ी हुई है ऋतिक की नींद

एक्शन स्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'तड़प' फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। अहान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 5:44:50

दिन में 11-12 बार खाना खाते थे अहान, रजत टोकस अस्पताल में, इसलिए उड़ी हुई है ऋतिक की नींद

एक्शन स्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'तड़प' फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। अहान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें फिल्म के लिए 11 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था। वजन बढाने के लिए वे एक दिन में 11 से 12 बार खाना खाते थे। फिल्म में अहान के अपोजिट तारा सुतारिया हैं। अहान ने कहा कि फिल्म में फिजिकल ट्रेनिंग मेरे लिए एक कठिन टास्क था। क्योंकि मुझे फिल्म के लिए 11 किलो वजन बढ़ाना था। मुझे इसे करने में बहुत मुश्किल हुई। उस समय मैं जो चाहता था वो खा सकता था। मैं एक दिन में 11 से 12 बार खाना खाता था।

कभी-कभी मैं दोपहर का लंच कर रहा होता था और तब तक मेरा अगला खाना भी आ जाता था। ऐसा करना मेरे लिए काफी मुश्किल था। मिलन सर उस कैरेक्टर के लिए काफी अच्छे फिजीक के इंसान को चाहते थे। 'तड़प' तेलुगु फिल्म 'आरएक्स 100' की हिंदी रीमेक है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म 'तड़प' साजिद नाडियाडवाला द्वारा बनी है। मिलन लुथरिया डायरेक्टर हैं।

ahan shetty,Rajat Tokas,Hrithik Roshan,tadap movie,jodha akbar,fighter movie,bollywood news in hindi

जोधा अकबर सीरियल से मशहूर हुए थे रजत टोकस

एक्टर रजत टोकस इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। लोकप्रिय शो जोधा अकबर में मुख्य भूमिका निभाकर फेम हासिल करने वाले रजत ने धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान, चंद्र नंदिनी और नागिन 3 जैसे शो में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में रजत अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा था, "कैसे एक व्यक्ति का जीवन हमेशा तनाव से घिरा रहता है लेकिन यह उस पर निर्भर करता है कि वह स्थिति से कैसे निपटता है। जीवन में तनाव हमेशा रहेगा। मगर सबसे ज्यादा यह जानना जरूरी है कि इसे कैसे संभालना है।

हर स्थिति में, आपके पास हमेशा एक विकल्प होता है कि आप कैसे इस परिस्थिति से निपटते हैं अन्यथा आपका शरीर स्वाभाविक रूप से उसका आदी हो जाता है। बस जब आपको लगे कि आपके पास आराम करने का समय नहीं है, तो जान लें कि यह वह क्षण है जब आपको आराम करने के लिए सबसे अधिक समय चाहिए।" यह फोटो और पोस्ट देख रजत के फैंस चिंता में पड़ गए। उनका मानना है कि रजत अवसाद से गुजर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रजत के शो जोधा-अकबर को 2013 में लॉन्च किया गया था और इसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। रजत ने अकबर की भूमिका निभाई थी।

ahan shetty,Rajat Tokas,Hrithik Roshan,tadap movie,jodha akbar,fighter movie,bollywood news in hindi

ऋतिक ‘फाइटर’ के डायरेक्टर को नहीं करना चाहते निराश

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और एक्टर ऋतिक रोशन सुपरहिट 'वॉर' के बाद एक्शन ड्रामा, 'फाइटर' के लिए एक बार फिर ऑन-स्क्रीन पार्टनर बनने के लिए तैयार हैं। आईएफएफआई 2021 की बातचीत के दौरान ऋतिक ने सिद्धार्थ के साथ फाइटर पर काम करने को लेकर कहा कि यह बेहद रोमांचक है। मैं अपने निर्देशक को निराश नहीं करना चाहता, जिसने मुझ पर इस तरह की फिल्म में कास्ट करने के लिए विश्वास किया है और यह अधिक डरावना है क्योंकि अब उन्हें प्रभावित करना बहुत मुश्किल है।

क्योंकि मैंने वह सब कुछ किया है जो मैं कर सकता था लेकिन मैं अब क्या पेश करने जा रहा हूं, यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में सोचकर मैं अपनी रातें बिता रहा हूं। भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी 'फाइटर' में ऋतिक पहली बार पर्दे पर दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। सिद्धार्थ ने ऋतिक के बारे में कहा कि वे एक कंप्लीट हीरो हैं। सच में एक निर्देशक अपने अभिनेता से और कुछ नहीं मांग सकता है जो ऋतिक आपको नहीं दे सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर