Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

परदे पर होगी पठान के Jim की वापसी! YRF ला रहा जॉन अब्राहम के किरदार पर स्पिन-ऑफ, 'वॉर 2' और 'अल्फा' के बाद होगी शुरुआत

आदित्य चोपड़ा और लेखक श्रीधर राघवन ने मिलकर जिम के किरदार की एक ठोस बैकस्टोरी पर आधारित फिल्म का प्लॉट तैयार किया है। यह फिल्म पठान के पहले की कहानी बताएगी, जिसमें जिम एक भारतीय खुफिया एजेंसी का सर्वश्रेष्ठ एजेंट होता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 10:15:02

परदे पर होगी पठान के Jim की वापसी! YRF ला रहा जॉन अब्राहम के किरदार पर स्पिन-ऑफ, 'वॉर 2' और 'अल्फा' के बाद होगी शुरुआत

YRF स्पाई यूनिवर्स की लोकप्रियता अब नए मुकाम पर पहुंच गई है। 'एक था टाइगर', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर 3' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अब यह यूनिवर्स और बड़ा होने जा रहा है। जहां 2025 में 'वॉर 2' और 'अल्फा' जैसी बड़ी फिल्में रिलीज़ होंगी, वहीं अब यशराज फिल्म्स जॉन अब्राहम के मशहूर किरदार ‘जिम’ पर आधारित एक स्पिन-ऑफ फिल्म की तैयारी कर रहा है।

जिम की होगी अपनी फिल्म, ‘पठान’ से पहले की कहानी होगी उजागर

सूत्रों के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा और लेखक श्रीधर राघवन ने मिलकर 'जिम' के किरदार की एक ठोस बैकस्टोरी पर आधारित फिल्म का प्लॉट तैयार किया है। यह फिल्म 'पठान' के पहले की कहानी बताएगी, जिसमें जिम एक भारतीय खुफिया एजेंसी का सर्वश्रेष्ठ एजेंट होता है। यह फिल्म उसके एजेंट से खलनायक बनने के सफर को दिखाएगी और यही इसकी यूएसपी होगी।

कैमियो से भरपूर होगा जिम का प्रीक्वल


फिल्म में स्पाई यूनिवर्स की बाकी फिल्मों के किरदारों के कैमियो भी होंगे, जिससे यह पूरे यूनिवर्स से गहराई से जुड़ सकेगी। इससे दर्शकों को 'पठान', 'टाइगर', 'कबीर' और 'अल्फा' जैसे किरदारों की मौजूदगी फिर देखने को मिलेगी, जो फैंस के लिए बेहद उत्साहजनक होगा।
2026 में शुरू होगी शूटिंग, 2027 में रिलीज की योजना

अगर सबकुछ योजना के अनुसार रहा तो फिल्म की शूटिंग 2026 के मध्य में शुरू होगी और यह 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। जॉन अब्राहम भी इस किरदार को फिर से निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

वॉर 2 और अल्फा की सफलता पर निर्भर करेगा प्रोजेक्ट का भविष्य

फिलहाल जॉन अब्राहम रोहित शेट्टी के साथ राकेश मारिया की बायोपिक में व्यस्त हैं, जिसके बाद वह महावीर जैन और अभिषेक शर्मा की सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगे। इसके बाद वह 'जिम' की तैयारी शुरू करेंगे, हालांकि फिल्म का निर्माण 'वॉर 2' और 'अल्फा' की बॉक्स ऑफिस सफलता पर काफी हद तक निर्भर करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका