Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तीन महीने बाद दो भाइयों का बड़ा धमाका, सनी और बॉबी के नाम रहेगा 2025?

असली खेल तो साल के आखिर में होगा, जब देओल ब्रदर्स यानी सनी और बॉबी दोनों एक साथ बड़े परदे पर तहलका मचाने को तैयार हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Aug 2025 10:53:24

तीन महीने बाद दो भाइयों का बड़ा धमाका, सनी और बॉबी के नाम रहेगा 2025?

फिल्मी गलियारों में इस वक्त दो बड़ी फिल्मों की गूंज है—एक तरफ वॉर 2 और दूसरी ओर कुली। कहीं बॉक्स ऑफिस पर स्थिति डांवाडोल है, तो कहीं कारोबार अच्छा चल रहा है। इसी बीच वॉर 2 में बॉबी देओल की एंट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। मगर असली खेल तो साल के आखिर में होगा, जब देओल ब्रदर्स यानी सनी और बॉबी दोनों एक साथ बड़े परदे पर तहलका मचाने को तैयार हैं।

कुछ फिल्मों में उन्हें मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, तो कुछ ने मामूली कमाई के बावजूद अच्छा नाम कमाया। अब नज़रें टिकी हैं इस साल की एंडिंग पर, जब दोनों की बड़ी रिलीज़ सामने आएगी।

बॉबी देओल: विलेन अवतार में 'अल्फा'


2023 से ही देओल परिवार की किस्मत चमकी हुई है। लगातार नए प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। बॉबी जहां अलग-अलग किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, वहीं सनी देओल रामायण और बॉर्डर 2 जैसी भारी-भरकम फिल्मों में जुटे हैं। बॉबी की एक झलक बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी देखने को मिली, जिसने फैंस का क्रेज और बढ़ा दिया।

अब बात करते हैं वॉर 2 के पोस्ट-क्रेडिट सीन की। यहां 'अल्फा' के रूप में बॉबी देओल की झलक दिखाई गई—एक बच्ची के हाथ पर टैटू बनाते हुए। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्पाई एजेंट्स के रोल में हैं, और बॉबी देओल मुख्य विलेन के रूप में सामने आएंगे। फिल्म क्रिसमस 2025 पर रिलीज होगी और ये उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

सबसे बड़ा विलेन

YRF की पिछली फिल्मों (टाइगर 3 और वॉर 2) के विलेन ज्यादा असर नहीं छोड़ पाए। ऐसे में अगर बॉबी इस बार छा गए तो YRF यूनिवर्स में 'सबसे बड़े विलेन' की एंट्री पक्की है।

ब्लॉकबस्टर का इंतजार

'अल्फा' से उम्मीदें बहुत हैं। अगर फिल्म चली तो बॉबी को लंबी पारी के लिए YRF का हाथ मिल सकता है।

दिसंबर की यादें


दिसंबर 2023 में एनिमल ने बॉबी को सुपरस्टार वाली पहचान दी थी। अब दो साल बाद वही महीना उन्हें और ऊँचाई पर पहुंचा सकता है।
सनी देओल: एक्शन नहीं, इमोशंस से करेंगे वार

जहां छोटा भाई निगेटिव रोल में है, वहीं बड़ा भाई सनी देओल फैमिली ड्रामा के जरिए दिल जीतने की तैयारी में हैं। इस साल जाट के बाद अब उनकी अगली फिल्म सफर रिलीज होगी। पहले इसे ओटीटी पर लाने की प्लानिंग थी, लेकिन अब सनी ने थिएट्रिकल रिलीज का फैसला लिया है।

सफर पूरी तरह पारिवारिक कहानी है, यानी देओल के फैंस उन्हें एक अलग रूप में देखेंगे। नवंबर-दिसंबर के बीच इसकी रिलीज तय मानी जा रही है। अगर यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई तो अगले साल जनवरी में आने वाली बॉर्डर 2 की राह और आसान हो जाएगी।

क्या 2025 होगा देओल ब्रदर्स के नाम?


सवाल यही है कि क्या यह साल पूरी तरह देओल ब्रदर्स के नाम लिखा जाएगा? अगर बॉबी का 'अल्फा' और सनी की सफर दोनों हिट रहीं, तो कोई शक नहीं कि बॉलीवुड के लिए यह साल 'देओल ईयर' बन जाएगा।

वॉर 2 के बाद दर्शकों की नजरें बॉबी पर टिकी हैं और दूसरी ओर सनी का फैमिली ड्रामा नया रंग दिखा सकता है। दिलचस्प यह भी है कि इस साल बड़ी फिल्मों से ज्यादा मिड-बजट फिल्में ही चमकी हैं। ऐसे में सनी और बॉबी की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गेम-चेंजर साबित हो सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका