न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान के बाद शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, जाँच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को गुरुवार को रायपुर के एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख को जान से मारने की धमकी मिली हो, इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी शाहरुख को जान से मारने की धमकी मिली थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Nov 2024 3:36:12

सलमान खान के बाद शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, जाँच में जुटी पुलिस

मुंबई । बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद अभिनेता की टीम ने बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, धमकी रायपुर से आई है और आरोपी ने फिरौती की मांग की है। मुंबई पुलिस के अनुसार, मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 308(4) और 351(3)(4) के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला। रायपुर निवासी फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरी कॉल की थी। सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए रायपुर गई है।

शाहरुख खान पिछले कुछ समय से कड़ी सुरक्षा के घेरे में हैं। अभिनेता ने 2023 में कहा था कि उन्हें 'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अक्टूबर 2023 में शाहरुख को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी। तब से ही किंग खान सुरक्षा गार्डों के घेरे में हैं।

इस साल, यह दावा किया गया कि शाहरुख ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने घर मन्नत के बाहर अपने जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों को बधाई देने से परहेज किया। हालांकि, शाहरुख की टीम ने इन अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं शाहरुख खान ने अभी तक नई धमकी वाली कॉल की रिपोर्टों पर टिप्पणी नहीं की है।

फैजान ने क्या कहा?

फिलहाल जिस व्यक्ति के फोन नंबर से यह धमकी भेजी गई थी, उसने पुलिस को अपना बयान दिया है। रायपुर कोर्ट में वकालत करने वाले फैजान ने बताया कि उसका फोन चोरी हो गया था, जिसकी शिकायत उसने रायपुर में दर्ज कराई थी। फैजान ने आगे कहा कि उसने अपना नंबर बंद न करके गलती की है। गौरतलब है कि फैजान पहले मुंबई के लालबाग में रहता था और बाद में छत्तीसगढ़ चला गया था।

पिछले साल अक्टूबर में भी मिली थी धमकियां

शाहरुख हमेशा से ही अंडरवर्ल्ड की हिट लिस्ट में रहे हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले साल अक्टूबर में भी उन्हें पठान और जवान फिल्मों की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इस बारे में एक्टर ने महाराष्ट्र पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें Y+ सुरक्षा दी गई थी।

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

किंग खान अकेले ऐसे अभिनेता नहीं हैं जिन्हें हाल ही में जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उनके दोस्त सुपरस्टार सलमान खान को भी हाल के महीनों में जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। काला हिरण शिकार मामले में फंसे अभिनेता को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से धमकियां मिल रही हैं। कुछ दिन पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान खान को वाई प्लस सुरक्षा भी दी गई है।

यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, संजय दत्त और कंगना रनौत जैसे कई कलाकारों को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री