न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लम्बे अंतराल के बाद 100 करोड़ी क्लब में फिर शामिल होंगे अक्षय कुमार, स्काई फोर्स ने दिलाई सफलता

अक्षय कुमार की स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसे देखते हुए लग रहा है कि कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद खिलाड़ी कुमार के लिए ये फिल्म वरदान साबित हो सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 12:08:53

लम्बे अंतराल के बाद 100 करोड़ी क्लब में फिर शामिल होंगे अक्षय कुमार, स्काई फोर्स ने दिलाई सफलता

अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसे देखते हुए लग रहा है कि कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद खिलाड़ी कुमार के लिए ये फिल्म वरदान साबित हो सकती है। फिल्म में अक्षय के अलावा वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘स्काई फोर्स’ ने ओपनिंग वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया था। हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट भी दर्ज की जा रही है लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

गिरावट के बावजूद वीकडेज में कमाई शानदार

गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज होने से ‘स्काई फोर्स’ को काफी फायदा हुआ है। ये फिल्म 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारत के पहले एयर स्ट्राइक पर बेस्ड है। देशभक्ति की भावना जगा देने वाली इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिव्यू मिला है। इसी के साथ इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में खूब ऑडियंस भी पहुंच रही है। हालांकि इसकी कमाई वीकडेज में लगातार घट रही है लेकिन फिर भी ये करोड़ों में ही कारोबार कर रही है। ‘स्काई फोर्स’ के अब तक के कारोबार की बात करें तो मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 15.30 करोड़ से खाता खोला था।

दूसरे दिन ‘स्काई फोर्स’ ने 26.30 करोड़ की कमाई की। वहीं तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 31.60 करोड़ रुपये रही। चौथे दिन ‘स्काई फोर्स’ ने 8.10 करोड़ का कलेक्शन किया। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक ‘स्काई फोर्स’ ने चार दिनों में 81.30 करोड़ रुपये कमाए।

वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘स्काई फोर्स’ ने पांचवें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की थी। अब फिल्म की रिलीज के छठे दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्काई फोर्स’ ने रिलीज के छठे दिन 5.75 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ ‘स्काई फोर्स’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 92.80 करोड़ रुपये हो गई है।

बजट निकालने की पूरी तैयारी में ‘स्काई फोर्स’

‘स्काई फोर्स’ की कमाई बेशक वीकडेज में घट गई है लेकिन ये मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और करोड़ों में ही कमाई कर रही है। ‘स्काई फोर्स’ ने रिलीज के 6 दिनों में 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस लिहाज से ये फिल्म अपनी आधी लागत से काफी ज्यादा कमाई कर चुकी है।

गौरतलब है कि ‘स्काई फोर्स’ 160 करोड़ के बजट में बनी है। ऐसे में फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए लग रहा है कि ये अपना बजट वसूल कर लेगी। हालांकि 31 जनवरी को सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की देवा भी रिलीज हो रही है। शाहिद की फिल्म के आगे अक्षय की ‘स्काई फोर्स’ कैसा परफॉर्म कर पाती है ये देखने वाली बात होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा