न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं आफताब शिवदासानी, कहा-एक बड़ी पर्सनलिटी ने मुझे देर रात कॉल किया और…

एक्टर आफताब शिवदासानी (47) इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। हालांकि एक समय उनकी जबरदस्त लोकप्रियता थी और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 11:31:45

कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं आफताब शिवदासानी, कहा-एक बड़ी पर्सनलिटी ने मुझे देर रात कॉल किया और…

एक्टर आफताब शिवदासानी (47) इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। हालांकि एक समय उनकी जबरदस्त लोकप्रियता थी और फैंस में उनके लिए तगड़ी दीवानगी देखी जाती थी। आफताब ने करिअर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की ती। आफताब ने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘शहंशाह’ और ‘चालबाज’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। बाद में उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और फिर फिल्मों में काम शुरू किया। इसी दौरान आफताब को कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा था। उनके इस इंटरव्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल आफताब और विवेक ओबेरॉय गेम शो ‘यारों की बारात’ में पहुंचे थे, जिसे एक्टर रितेश देशमुख और फिल्ममेकर साजिद खान होस्ट कर रहे थे। तब आफताब ने खुलासा किया कि एक बड़ी पर्सनलिटी ने उनसे देर रात कॉल किया और होटल में मिलने को भी कहा था। आफताब ने कहा कि जब मैं एक्टर नहीं था और म्यूजिक वीडियो कर रहा था और मॉडलिंग भी। तब मैं एक इंसान से मिला जिसने मुझे एक फिल्म देने का प्रॉमिस किया था। उसने मुझे देर रात कॉल किया। मुझे फिर एहसास हो गया कि ये सब बकवास है और कॉल उठानी बंद कर दी।

इसके बाद उस बड़ी पर्सनलिटी जिसका मैं नाम नहीं लेने वाला। मैं उससे 1-2 बार मिला, लेकिन जब मुझे उसके इरादों के बारे में पता चला तो मैंने उससे मिलना बंद कर दिया। आफताब की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2014 में निन दुसांज के साथ शादी की थी। उनके साल 2020 में एक बेटी नेवेह हुई थी।

aftab shivdasani,actor aftab shivdasani,aftab casting couch,aftab films,aftab child actor,mast movie,aftab bollywood

बॉलीवुड में लीड एक्टर के रूप में ‘मस्त’ थी आफताब की पहली फिल्म

बता दें आफताब ने बाद में दिग्गज फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘मस्त’ में बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर थीं। ये बात साल 1999 की है। आफताब ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने के बाद उनका लीडिंग रोल मिलने से कोई कनेक्शन नहीं है। एक कोला विज्ञापन के दौरान ‘रामू’ की नजर उन पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने 'मस्त' मूवी में कास्ट किया।

इसके बाद आफताब ने ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘कसूर’, ‘हंगामा’, ‘क्या कूल हैं हम 3’, ‘1920 द एविल रिटर्न्स’ सहित कई फिल्मों में काम किया। आफताब की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे अब ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, ‘मस्ती 4’ में रितेश देशमुख और ‘कसूर 2’ में उर्वशी रौतेला के साथ नजर आएंगे। आफताब की पिछली फिल्म साल 2019 में आई ‘सैटर्स’ थी। इसमें श्रेयस तलपड़े, सोनाली सहगल, विजय राज, इशिता दत्ता की भी अहम भूमिका थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी