न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अदनान ने Memes शेयर कर उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, सुनील ने ऐतिहासिक विषयों पर बन रही फिल्मों के लिए कहा…

भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का करारा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया। इसके तहत भारत ने पाकिस्तान और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 May 2025 7:58:36

2 News : अदनान ने Memes शेयर कर उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, सुनील ने ऐतिहासिक विषयों पर बन रही फिल्मों के लिए कहा…

भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का करारा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया। इसके तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन के बाद देशवासी खुशी जता रहे हैं। आम हो या खास सबके अंदर देशभक्ति की भावनाओं का ज्वार उमड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर ‘जय हिंद’ की गूंज सुनाई दे रही है। इस बीच मशहूर गायक अदनान सामी ने भी भारत के जयकारे लगाए हैं। अदनान कभी पाकिस्तानी नागरिक हुआ करते थे, मगर उन्होंने यहां की नागरिकता ग्रहण कर ली है। अदनान पहलगाम हमले के बाद से ही लगातार पाकिस्तान पर निशाना साध रहे हैं।

अब अदनान ने आज बुधवार (7 मई) को कई पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने पाकिस्तान की लाचारी का मजाक उड़ाने के साथ भारत का समर्थन करते हुए कई पोस्ट शेयर की हैं। अदनान ने एक GFX शेयर की है, जिसमें लिखा है, ‘सिंदूर से तंदूर तक’ और साथ में हैशटैग #OperationSindoor भी लिखा है। भारत ने 7 मई को मॉकड्रिल कहकर 6 मई की रात ही पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। इस पर भी अदनान ने एक मजेदार मीम शेयर किया है, जो ‘शोले’ फिल्म का है। पाकिस्तानी टीवी न्यूज़ एंकर्स को लेकर भी अदनान ने तंज कसा है।

इसमें लिखा था ‘पाकिस्तानी टीवी न्यूज एंकर अभी!! Aaaal is vell!!’ अदनान ने एक पोस्ट में लिखा, “…तुम RSS को भूल जाओ..ASS को बचाओ…” बता दें अदनान के पिता अरशद सामी खान पाकिस्तानी वायुसेना में पायलट थे। साल 2009 में उनका निधन हो गया। अदनान साल 2001 में काम के सिलसिले में भारत आए और उन्हें हिंदुस्तानियों से इतना प्यार मिला कि यहीं के होकर रह गए। पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ उन्होंने करीब 15 साल भारत में बिताए और बाद में भारतीय नागरिकता ले ली।

2 News : अदनान ने Memes शेयर कर उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, सुनील ने ऐतिहासिक विषयों पर बन रही फिल्मों के लिए कहा…

23 मई को रिलीज होने जा रही ‘केसरी वीर’ में योद्धा के रूप में नजर आएंगे सुनील शेट्टी

एक्टर सुनील शेट्टी तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। अब वे 23 मई को रिलीज होने वाली मूवी ‘केसरी वीर’ में एक योद्धा के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म गुमनाम वीरों की कहानी पर आधारित है। फिल्म सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए लड़े गए युद्ध पर केंद्रित है, जिसमें इन वीरों ने घुसपैठियों के खिलाफ मोर्चा संभाला था। सुनील ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में भारत की ऐतिहासिक फिल्मों और संस्कृति की महत्ता पर खुलकर बात की।

सुनील ने कहा कि हमें गर्व के साथ यह कहना चाहिए कि यह हमारा देश है, हमारे राज्य हैं और हमारे अपने हीरो हैं। बीते कुछ वर्षों में जिस तरह से ऐतिहासिक विषयों पर फिल्में बन रही हैं, उससे न सिर्फ लोग जुड़ रहे हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति, रीति-रिवाज और इतिहास के बारे में भी अधिक जान रहे हैं। यह बदलाव अपने घर में भी महसूस कर रहा हूं और यह पूरे देश में दिख रहा है। पहले गुजरात को सिर्फ व्यापार, खानपान, परिवार और त्योहारों की भूमि के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब पहली बार वहां के असली हीरो की कहानियों को सामने लाया जा रहा है-वे लोग जिन्होंने मुगलों के खिलाफ अपने मंदिरों, अपने समुदाय और यहां तक कि भगवान शिव के लिए लड़ाई लड़ी।

हमारी फिल्म में एक बार भी किसी समुदाय को टारगेट नहीं किया गया है और न ही किसी के प्रति कोई नफरत दिखाई गई है। सनातन धर्म केवल धर्म या मजहब की बात नहीं करता बल्कि यह कर्म और सहानुभूति की बात करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हम नहीं चाहते कि बाहरी ताकतें हमारे देश में नफरत फैलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल